ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समय पर मिला खाद-बीज, किसान संजय यादव के सपनों को मिली नई उड़ान
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार
September 18, 2026
बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह
September 18, 2026
रेलवे स्कूलों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
September 18, 2026
शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने PSSOU ने किए दो महत्वपूर्ण MOU
September 18, 2026
अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के लिए बोस्निया रवाना
September 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

समय पर मिला खाद-बीज, किसान संजय यादव के सपनों को मिली नई उड़ान

By Poonam Patel Published June 17, 2026
Share
सहकारी समिति बनी किसानों की ताकत, खेती हुई आसान और उत्पादन की बढ़ी उम्मीद
सहकारी समिति बनी किसानों की ताकत, खेती हुई आसान और उत्पादन की बढ़ी उम्मीद
SHARE

एमसीबी। खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि लाखों किसानों के सपनों और मेहनत का आधार है। जब किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध होते हैं, तो उनकी मेहनत को नई दिशा और विश्वास मिलता है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र के किसान संजय कुमार यादव की कहानी इसी विश्वास और सकारात्मक बदलाव की मिसाल है। ग्राम खिरकी निवासी संजय कुमार यादव इस खरीफ सीजन में लगभग 1.80 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की तैयारी कर रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी सबसे बड़ी चिंता समय पर खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर थी। लेकिन शासन की किसान हितैषी पहल और सहकारी समिति की सक्रिय व्यवस्था ने उनकी यह चिंता दूर कर दी।

जनकपुर शाखा की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के माध्यम से संजय यादव को उन्नत किस्म के धान बीज, डीएपी, नैनो डीएपी तथा यूरिया समय पर और सहजता से उपलब्ध कराया गया। कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता ने उन्हें खेती की तैयारियां बिना किसी व्यवधान के शुरू करने का अवसर दिया। अब वे बेहतर उत्पादन और अच्छी आय की उम्मीद के साथ अपने खेतों में कार्य कर रहे हैं।

संजय कुमार यादव बताते हैं कि पहले खेती के मौसम में खाद और बीज की व्यवस्था के लिए कई जगहों पर जाना पड़ता था। इससे समय की बर्बादी होने के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। कई बार आवश्यक सामग्री समय पर नहीं मिलने से खेती का कार्य प्रभावित होता था। लेकिन अब सहकारी समिति के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध हो जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

वे कहते हैं कि समय पर खाद और बीज मिलना किसानों के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है। इससे खेती की लागत नियंत्रित रहती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ अब वास्तव में गांवों तक पहुंच रहा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिल रहा है। संजय यादव ने राज्य शासन, सहकारिता विभाग एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को समय पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रही हैं। इससे खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है और भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, ऋण एवं अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं से किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बन रही है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। संजय कुमार यादव जैसे किसानों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब शासन की योजनाएं सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधा नहीं देती, बल्कि जीवन में बदलाव और विकास की नई संभावनाओं का मार्ग भी प्रशस्त करती हैं।

You Might Also Like

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार

बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह

रेलवे स्कूलों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने PSSOU ने किए दो महत्वपूर्ण MOU

अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के लिए बोस्निया रवाना

Poonam Patel June 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बॉटेनिकल गार्डन में ब्राउन-कैप्ड पिग्मी वुडपैकर की दुर्लभ मौजूदगी दर्ज नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा
Next Article राज्यपाल श्री डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल राज्यपाल डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?