ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टिक टॉक भी करेगा चीन का बहिष्कार? जानिए क्यों तोडऩा चाहता है नाता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

टिक टॉक भी करेगा चीन का बहिष्कार? जानिए क्यों तोडऩा चाहता है नाता

By @dmin
Published: July 10, 2020
Share
Ticketlock is not working in the phone, this message is coming
Ticketlock is not working in the phone, this message is coming
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में प्रतिबंधित टिकटॉक ऐप अब चीन से नाता तोडऩा चाहता है। बाइटडांस लिमिटेड ने कहा कि यह अपने टिक टॉक कारोबार के कॉर्पोरेट ढांचे में परिवर्तन करने के बारे में सोच रहा है। अमेरिका की चिंता मूल कंपनी के चीनी ओरिजिन को लेकर है। इसको लेकर कंपनी के एक्जीक्यूटिव्स की बैठक हुई। बैठक में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक इसमें टिकटॉक के लिए एक नया प्रबंधन बोर्ड बनाने और चीन के बाहर ऐप के लिए एक अलग मुख्यालय स्थापित करने जैसे विकल्पों पर चर्चा की गई।
न्यूज एजेंसी ब्लूम्बर्ग के मुताबिक शार्ट वीडियो और संगीत ऐप ञ्जद्बद्मञ्जशद्म वर्तमान में बाइट डांस से अलग अपना मुख्यालय नहीं है। यह चीन के केमैन आइलैंड्स में स्थित है। वैश्विक आधार पर टिकटॉक अपना नया हेडक्वार्टर खोलने के लिए कई स्थानों पर विचार कर रहा है। बता दें इसके पांच सबसे बड़े कार्यालय लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, लंदन, डबलिन और सिंगापुर में हैं। वहीं एएनआई के मुताबि चीन द्वारा नया नेशनल सिक्योरिटी लॉ लाने के बाद टिकटॉक ने हांगकांग के मार्केट से हटने का फैसला किया है।

टिक-टॉक ने अपने एक बयान में कहा, हम अपने उपयोगकर्ताओं, कर्मचारियों, कलाकारों, रचनाकारों, भागीदारों और नीति निर्माताओं के सर्वोत्तम हित में आगे बढ़ेंगे। यह ऐप यूएस में सबसे अधिक डाउनलोड की जाती है और यह किशोरों के साथ बेतहाशा लोकप्रिय है। पिछले दो हफ्तों से टिकटॉक को लेकर भारत समेत कई देशों में बुरी खबरें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि उनका प्रशासन अमेरिका में कोरोवायरस से निपटने के लिए चीन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के एक संभावित तरीके के रूप में ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। अमेरिका चीन के खिलाफ कई कदम उठाने जा रहा है और टिकटॉक को बैन करना उनमें से एक है।

आस्ट्रेलिया भी लगा सकता है प्रतिबंध

बता दें भारत और अमेरिका की तरह आस्ट्रेलिया में भी कई सांसद टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव कर रहे हैं। हाल ही में लिबरल पार्टी के सीनेटर जिम मोलन ने कहा कि चीन सरकार टिक टॉक का उपयोग और दुरुपयोग कर रही है। वहीं टिक टॉक ने गुरुवार को बताया कि गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर उसने पिछले साल की दूसरी छमाही में अपने प्लेटफॉ?म्र्स से 4.9 करोड़ से ज्यादा वीडियो को हटाया था। इनमें से करीब एक तिहाई वीडियो भारत के थे। इसके बाद हटाए गए सबसे ज्यादा वीडियो अमेरिका और पाकिस्तान के थे।

तीन माह बाद देश में कोरोना के मामले 4000 पार, इन राज्यों में बढ़े केस
सीजी-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ : ग्रेहाउंड्स फोर्स ने 7 नक्सलियों को किया ढ़ेर… भारी मात्रा में हथियार बरामद
एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही ने की सीएम से मुलाकात
छत्तीसगढ़ में ‘पेसा’ कानून को जमीन पर उतारने पहल शुरू: मंत्री सिंहदेव ने की आदिवासी समाज और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने सरकारी नौकरी के द्वार खोले, विधि विभाग में 362 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रभास की फिल्म राधे श्याम का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा रोमांटिक अंदाज
Next Article राज ठाकरे का योगी पर पलटवार, कहा- बिना अनुमति महाराष्ट्र नहीं आने चाहिए प्रवासी मजदूर विकास दुबे एनकाउंटर पर शिवसेना का क्क पुलिस को समर्थन, कहा- नहीं उठने चाहिए कोई सवाल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?