बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार को यहां के अरपा नदी में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी इलाके का है। एक ही परिवार की तीन बच्चियों की अरपा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बच्चियों की पहचान पूजा पटेल, धनेश्वरी पटेल, रितु पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेत के अवैध खनन से बने गड्ढे के कारण तीनों बहनों की मौत हुई है। मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। बच्चियों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।




