ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेलते-खेलते भटक गई तीन मासूम बच्चियां, पुलिस की सक्रियता से लौटे घर, परिजनों के खिले चेहरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

खेलते-खेलते भटक गई तीन मासूम बच्चियां, पुलिस की सक्रियता से लौटे घर, परिजनों के खिले चेहरे

By Mohan Rao
Published: March 31, 2024
Share
लापता बच्चियां परिजनों के साथ
SHARE

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शानदार पुलिसिंग का नजारा देखने को मिला। दरअसल जिले के चौकी बचरापोड़ी क्षेत्र में तीन मासूम बच्चियां खेलते खेलते ऐसी लापता हो गई कि परिजनों खोजते-खोजते परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने भी देर नहीं की और बच्चों की खोजबीन में लग गए। पुलिस की मेहनत व आम नागरिकों की सतर्कता काम आई और 24 घंटे के भीतर बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। बच्चों को सही सलामत पाकर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2024 की दोपहर चौकी बचरापोड़ी क्षेत्र अंतर्गत दोपहर में तीन मासूम बालिकाएं स्वाती पिता संतलाल कुजूर, एनिमा पिता संतलाल कुजूर व अंजू पिता विजय एक्का ग्राम पंचायत सावला चीटकाहीपारा से खेलते हुए भटककर दूर निकल गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन किया गया, किन्तु तीनों बालिकाओं का कही कोई पता नहीं चल रहा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बचरापोड़ी द्वारा इसकी जानकारी से तत्काल एसपी कोरिया को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी बचरापोड़ी को आवश्यक निर्देश दिए एवं कोरिया पुलिस द्वारा तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की गई। कोरिया पुलिस द्वारा गांव – गांव इसकी सूचना पुलिस पेट्रोलिंग के माध्यम से दिया गया। रात में ही बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई थी। तमाम कोशिशों के बाद दूसरे दिन 30 मार्च को सुबह 6 बजे घर से 7 किमी की दूरी पर बचरा गांव में महुआ बिनने गए लोगों ने तीनों बच्चियों को देखा।

लोगों ने इसकी इसकी जानकारी उन्होंने कोरिया पुलिस को दी एवं तीनो मासूम बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। बालिकाओं को देखते ही उसके परिजनों के चेहरों में मुस्कान आ गई। बचरा गांव के ग्रामीणों एवं कोरिया पुलिस की सक्रियता ने एक बड़ी अनहोनी होने से रोक दिया है। कोरिया जिले के एसपी ने बताया कि बच्चों की बरामदगी के लिए सूचना देने वाले सजग जिम्मेदार नागरिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।

कुख्यात अपराधी विकास दुबे के किलेनुमा घर पर चली जेसीबी, कानपुर प्रशासन ने की कार्रवाई
बीएससी की छात्रा ने की आत्महत्या : दवाओं का ओवरडोज होने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
CG News : बलौदाबाजार में बाल विवाह पर प्रशासन की नकेल, तीन नाबालिगों की शादी रोकी रोका… परिजनों की दी समझाइश
अंधविश्वास की हद : डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की चढ़ा दी बली… चौंकाने वाली है वजह
मोर महापौर,मोर द्वार शिविर: बुर्जुग और बालक को सुनने में थी दिक्कत, महापौर ने दिलाया श्रवण यंत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: साहू-कुर्मी से पार पाना बड़ी चुनौती! बिलासपुर की सामान्य सीट पर दोनों दलों ने उतारे ओबीसी प्रत्याशी CG Politics: साहू-कुर्मी से पार पाना बड़ी चुनौती! बिलासपुर की सामान्य सीट पर दोनों दलों ने उतारे ओबीसी प्रत्याशी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: लोकसभा काउंटडाउन के साथ ही माइंड गेम शुरू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?