ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संसद में पेश हुए तीन अहम बिल : प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री 30 दिन जेल में रहे तो छोड़ना होगा पद, विपक्ष का हंगामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

संसद में पेश हुए तीन अहम बिल : प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री 30 दिन जेल में रहे तो छोड़ना होगा पद, विपक्ष का हंगामा

By Mohan Rao
Published: August 20, 2025
Share
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
SHARE

5 साल से ज्यादा सजा वाले अपराध पर होगा लागू, विपक्ष के विरोध के बीच तीनों बिल संयुक्त संसदीय समिति को भेजे गए

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में 3 बिल पेश किए। इसमें यह प्रावधान है कि प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री किसी ऐसे क्राइम में अरेस्ट या 30 दिन की हिरासत में रहता है, जिसकी सजा 5 साल या उससे ज्यादा हो तो उसे पद छोड़ना पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए। लोकसभा से तीनों विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने का प्रस्ताव पास किया गया।

अमित शाह द्वारा पेश किए गए बिल के विरोध में विपक्ष के नेताओं ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने तीनों बिलों को वापस लेने की मांग की। विपक्ष ने गृह मंत्री के ऊपर कागज के गोले फेंके। कांग्रेस और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध जताया। सपा ने बिलों को न्याय विरोधी, संविधान विरोधी बताया। इस पर शाह ने बिलों को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजने की मांग की। इसके बाद तीनों को बिलों को जेपीसी भेजने का प्रस्ताव पास किया गया।

इस बिल को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे ‘तानाशाही’ और ‘असंवैधानिक’ करार दिया। उनका कहना है, ‘कल को किसी भी मुख्यमंत्री पर केस दर्ज कर उन्हें 30 दिन जेल में रख दिया गया, बिना सजा हुए ही उनकी कुर्सी छिन जाएगी। यह संविधान के खिलाफ है और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैशी ने कहा कि यह सरकार देश को ‘पुलिस स्टेट’ बनाने पर तुली है। यह कदम चुनी हुई सरकार पर ‘मौत की कील’ साबित होगा। संविधान को बदला जा रहा ताकि भारत को पुलिस स्टेट में बदल सकें।

वहीं केरल क दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान कांग्रेस से अलग दिखा। उन्होंने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि अगर आप 30 दिन जेल में रहते हैं, तो क्या मंत्री बने रह सकते हैं? यह तो सामान्य समझ का मामला है। इसमें मुझे कोई गलती नहीं दिखती।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिल को संसदीय चयन समिति के पास भेजा जाता है तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छा होगा। ‘वहां खुलकर चर्चा होनी चाहिए, ताकि हर पहलू पर विचार हो सके।

परेशान कर सकते हैं हार के कारण! वीरप्पा मोइली विधानसभा व लोकसभा की हार की कल से करेंगे चार दिवसीय समीक्षा
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से हो सकता है लॉकडाउन, जहां ज्यादा संक्रमण वहीं पर लॉकडान, कलेक्टरों को अधिकार
शहर विकास भाजपा के देन-महापौर, भाजपा प्रत्याशियो का जनसम्पर्क प्रारम्भ..
रावघाट में संचालित मोबाईल डिस्पेंसरी से सैकड़ों हो रहे लाभान्वित… 22 गांवों में पहुंचा रहे चिकित्सा सुविधा
शराबी पिता की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर बोला- ये शराब पीकर मर गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली, GGCU व TRKC के बीच हुआ एमओयू
Next Article सीजी-रेरा ने लागू की वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम, सितंबर तक मिलेगी अधिकतम 90 प्रतिशत तक की छूट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?