ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संदिग्ध परिस्थिति में खेत में बंधी मिली तीन लड़कियां, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर, गांव छावनी में तब्दील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

संदिग्ध परिस्थिति में खेत में बंधी मिली तीन लड़कियां, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर, गांव छावनी में तब्दील

By @dmin
Published: February 18, 2021
Share
संदिग्ध परिस्थिति में खेत में बंधी मिली तीन लड़कियां, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर, गांव छावनी में तब्दील
संदिग्ध परिस्थिति में खेत में बंधी मिली तीन लड़कियां, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर, गांव छावनी में तब्दील
SHARE

उन्नाव (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बबुरहा गांव में तीन नाबालिग लड़कियां बेहोशी की हालत में पाई गई हैं। इनमें से दो लड़कियों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि तीसरी लड़की को गंभर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 13, 16 और 17 साल की ये लड़कियां बुधवार रात को गांव के एक खेत में बेसुध हालत में मिलीं।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर को ये तीनों लड़कियां मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई हुई थीं। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर इनके परिवारवालों ने इन्हें ढूंढऩा शुरू कर दिया और तभी ये लड़कियां खेत में बेहोशी की हालत में मिलीं।

खेत में ये लड़कियां दुपट्टे से बंधी हुई मिलीं। इनके मुंह से झाग आ रहा था, जिससे इन्हें जहर दिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। लड़कियों के शरीर पर कपड़े थे। 16 साल की लड़की के भाई ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा, मैंने अपनी सगी बहन को दो चचेरी बहनों के साथ देखा। उनके हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने पत्रकारों को बताया कि ये तीनों आपस में बहनें हैं। उन्होंने आगे कहा, पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर देखा कि उनके मुहं से सफेद झाग जैसा कुछ निकल रहा था।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़कियों के परिवार के सदस्यों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के एमएलसी ने आरोप लगाया है कि उन्नाव पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस मामले पर एक स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की है।

लड़की को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की मांग
यूपी के उन्नाव जिले में लड़कियों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। दो लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि तीसरी लड़की कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। विपक्ष इस मामले में लड़की को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की मांग कर रहा है। बबुरहा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मीडिया मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पा रही है। परिजनों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में ग्रमीण धरने पर बैठ गए हैं।

कोरोना में मरने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा मिलने की शुरुआत, आवेदन करने की आखिरी तारीख तय
छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर: कोरोना संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे पहुंची… को-मॉर्बिडिटी से हुई तीन की मौत
पुलिस को मिली बड़ी सफलता: इनामी नक्सली को मार गिराया, 5 लाख रुपए का था इनाम
सुर और ताल का होगा संगम, आदिवासी नृत्य से मन जाएगा रम…. सरगुजा से लेकर बस्तर तक आदिवासी संस्कृतियों की दिखेगी झलक
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: एक दिन में मिले 500 के करीब मरीज…. राजधानी रायपुर से सर्वाधिक मरीज ….. पांच की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दूसरे छोर पर खड़े क्रिकेटर की पिच पर ही मौत, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक घटना दूसरे छोर पर खड़े क्रिकेटर की पिच पर ही मौत, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक घटना
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… मुख्यमंत्री ने धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?