ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा में तीन दोस्त लापता : हसदेव में नहाने गए और फिर नहीं लौटे, नदी किनारे मिले कपड़े, जूते व मोबाइल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

कोरबा में तीन दोस्त लापता : हसदेव में नहाने गए और फिर नहीं लौटे, नदी किनारे मिले कपड़े, जूते व मोबाइल

By Mohan Rao
Published: February 5, 2025
Share
मृतक आशुतोष, बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी।
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां तीन दोस्त सोमवार से लापता हैं। तीनों दोस्तों के चप्पल-जूते, कपड़े, मोबाइल और बाइक हसदेव नदी किनारे मिले हैं। बताया जा रहा है कि तीनों नहाने हसदेव नदी गए और उसके बाद से लापता है। मौके से मिले कपड़े, जूते, मोबाइल व बाइक को देख आंशका जताई जा रही है कि तीनों नदी में डूब गए हैं। फिलहाल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आशुतोष सोनिकर (18) बजरंग प्रसाद (19) और सागर चौधरी (26) लापता हैं। परिजनों ने बताया कि आशुतोष सोनिकर आईटीआई कॉलेज, बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी पीजी कॉलेज के छात्र हैं। आशुतोष और बजरंग प्रसाद के पिता सीएसईबी कर्मचारी हैं और ये दोनों सीएसईबी कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि सागर चौधरी आईटीआई कॉलोनी में रहता है, उसके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। सोमवार को तीनों एक साथ गए और उसके बाद से नहीं लौटे।

परिजनों ने बताया कि नहीं लौटने पर उन्होंने पतासाजी शुरू की।  इसके बाद सोमवार को दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तीनों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार को पुलिस उस जगह पर पहुंची। जहां पर मोबाइल मिले वहां कपड़े, जूते व बाइक भी मिली। परिजनों ने कपड़ों को पहचान लिया। पुलिस ने आशंका जताई कि तीनों नहाने के लिए नदी में गए और संभवत: डूब गए हों या बह गए हों। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। मंगलवार को रात होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया। बुधवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि जहां पर तीनों नहाने उतरे वहां पर 15 से 20 फीट की गहराई है। साथ ही नदी में जलकुंभी भी भारी मात्रा में है। खबर लिखे जाने तक नदी में तीनों की तलाश की जा रही थी।

सपाट स्तर पर पहुंचा बाजार, 41,000 के नीचे सेंसेक्स
एआईसीटीई का बड़ा फैसला: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गणित, भौतिक और रसायन विषय जरूरी नहीं
Gustakhi Maaf: यहां इंसान और मवेशी में फर्क करना मुश्किल
युवक ने पूछा आपने गांव के लिए क्या किया? कांग्रेस विधायक और सुरक्षागार्ड पीटने लगे, देखे विडियो
रेलवे बोर्ड के सदस्य ने रेल मंडल रायपुर के कार्यों का किया निरीक्षण, रायपुर से नागपुर तक देखी व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, चुनाव तैयारियों का लिया जायजा
Next Article एटीएम फ्रॉड का नया तरीका : दुर्ग में शातिरों ने बीएसएफ के एएसआई को किया टारगेट… जानिए कैसे की ठगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?