जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गोमांश के साथ तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पड़ोसी गांव छून्दरू पाठ के ही एक व्यक्ति के घर से गाय खरीदा और फिर मांस खाने के लिए उसका वध कर दिया। मौके से पुलिस ने 7 किलो गोमांस जब्त किया है। मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम तालासिली का है। आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत कार्रवाई की गई।

दरअसल 25 दिसंबर को छवि यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। उसने बताया कि एक दिन पहले 24 दिसंबर को उसके पड़ोसी खुलेश्वर यादव के पास ग्राम ताला सिली के रहने वाले सरीफ तिग्गा, इशाक तिग्गा, घनश्याम यादव और एक अन्य आए हुए थे। खुलेश्वर यादव के एक बछड़े को खरीदने मोल भाव कर रहे थे। छवि यादव ने खुद उक्त बछड़े को खरीदने की बात की पर खुलेश्वर यादव राजी भी हो गया था। 25 दिसंबर की सुबह छवि के पिता मैदान की ओर गएत देखा कि एक झाड़ी के पास बहुत सारा खून है। छवो बताने पर वह भी मौके पर गया तो वहां बहुत सारा खून गिरा हुआ था। उसे शक हुआ कि जरूर किसी बड़े जानवर को वहां काटा गया है। खुलेश्वर यादव से पूछने पर उसने बताया कि 24 दिसंबर की शाम को सरिफ तिग्गा, इशाक तिग्गा, घनश्याम यादव व एक अन्य व्यक्ति फिर से उसके पास आए और बछड़ा को खरीदकर कर ले गए थे। प्रार्थी को संदेह हुआ कि जरूर आरोपियों के द्वारा झाड़ी के पास उक्त बछड़े की हत्या कर, उसका मांस बनाया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल चौकी सोन क्यारी में आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम ताला सिली जाकर संदिग्ध सरिफ तिग्गा, इशाक तिग्गा, के घर की तलाशी ली गई, जहां पुलिस को सरीफ तिग्गा के घर में 07 किलो मांस मिला। पुलिस के द्वारा संदेह के आधार पर उक्त मांस को जब्त कर पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया। पशु चिकित्सक के द्वारा जप्त मांस को गौ वंश का होने की पुष्टि करने पर, पुलिस के द्वारा मामले में संदिग्ध सरीफ तिग्गा, इशाक तिग्गा व घनश्याम यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार किया। प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसे भी पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, पता साजी जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोन क्यारी सहायक उप निरीक्षक वैभव सिंह, आरक्षक नरेंद्र यादव, बाबूलाल भगत व नगर सैनिक शिव शंकर रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोन क्यारी क्षेत्र में 07 किलो गौ मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एक आरोपी फरार है, जिसकी पता साजी की जा रही है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।




