दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र में आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सहित तीन लोगों को प्रताड़ना के अपराध में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी तनु उर्फ मोहनी गुप्ता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

दरअसल घटना 11 मार्च की है। विशाल गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी गया नगर वार्ड क्रमांक 04 ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच के दौरान परिजनों के कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण एवं मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक द्वारा दिनांक 11.03.2026 को आत्महत्या से पूर्व अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी एवं उसके परिजनों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का उल्लेख किया।
प्रताड़ना के कारण मानसिक रूप से आहत होकर मृतक द्वारा 11.03.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया। जांच उपरांत धारा 108, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर दिनांक 29.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के उप निरीक्षक निर्मल सिंह ध्रुव, आरक्षक कमलेश देशमुख, आरक्षक विकास तिवारी एवं महिला आरक्षक लता रजक का विशेष योगदान रहा।
आरोपियों के नाम
- तनु उर्फ मोहनी गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, निवासी गया नगर दुर्ग (हाल पता – मौहदा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश)
- शिवा गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी मौहदा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
- कृष्ण कुमार गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, निवासी सुमेरपुर पेलानी रोड, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश




