ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुम्हारी बस हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिला इनाम, दुर्ग एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कुम्हारी बस हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिला इनाम, दुर्ग एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

By Mohan Rao
Published: May 2, 2024
Share
कुम्हारी हादसे में घायलों की मदद करने वालों का एसपी ने किया सम्मान
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए बस हादसे के दौरान घायलों की मदद करने वाले लोगों का दुर्ग पुलिस ने सम्मान किया है। बुधवार को गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) को एसपी ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दुर्ग पुलिस द्वारा केंद्र सरकार से इस योजना के तहत मिलने वाले 5 हजार रुपए नकद इनाम के लिए भी जानकारी भेजी जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने घायलों की मदद करने वाले नेक इंसानों का आभार जताया और आगे भी ऐसे ही कार्यों के लिए प्रेरित किया। एसपी शुक्ला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की निसंकोच मदद करें।

बता दें कि 09 अप्रैल को कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडिया कंपनी से कर्मचारियों को लेकर जा रही मिनी बस रात्रि 08.10 बजे अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में पलट गई थी। इस भीषण हादसे में 12 लोगो की मृत्यु हुई एवं 17 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे। उक्त घटना के पश्चात महामाया पारा निवासी सरस्वती खाण्डे के द्वारा सर्व प्रथम लोगो की आवाज सुनकर घर से बाहर आकर देखने पर बस नीचे गिरा हुआ पाया गया। जिसे तत्काल वे आस पास के लोगो को चिल्लाकर बुलाई जिसमें गुडसेमेरिटन दुर्गेश कुराहे, मुकेश कुराहे, आकाश यादव, पवन यादव, पूजन प्रजापति, जितेन्द्र जांगडे, ओमप्रकाश प्रजाप्रति एवं लोकेश सोनकर के द्वारा तत्काल घायलों को बस से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु ले जाने का नेक कार्य किया गया। इनके इस सराहनीय कार्य से घायलो को प्राथमिक उपचार मिल सका और उनकी जान बच पाई।

9 लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित
कुम्हारी बस हादसे में घायलों की मदद करने वालों में महामाया पारा कुम्हारी निवासी सरस्वती खांडे, दुर्गेश कुराहे, मुकेश कुराहे, आकाश यादव, पवन यादव, पूजन प्रजापति, जितेन्द्र जांगडे, ओमप्रकाश प्रजाप्रति और लोकेश सोनकर आदि शामिल हैं। इन सभी ने हादसे के बाद घायलों की तत्काल मदद की। सभी ने मिलकर तत्काल घायलों को बस निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु ले जाने का नेक कार्य किया गया इनके इस सराहनीय कार्य से घायलो को प्राथमिक उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।साथ ही पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी।

नकद पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार को भेजेंगे जानकारी
दुर्ग पुलिस द्वारा सम्मान पाने वाले लोगों को केन्द्र की योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सभी की जानकारी मंगाई गई। इनकी जानकारी परिवहन विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। गुड सेमेरिटन योजना के तहत इन सभी को मिलने वाले 5 हजार के नकद पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार को पत्राचार करेंगे।

खुर्सीपार के बापू नगर तालाब की बदल रही है तस्वीर, मरीन ड्राइव जैसा होगा आकर्षक
कानपुर में होता एक और बिकरू कांड, छह थानों की पुलिस पर आरके दुबे ने दागीं 40 गोलियां
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक में बनी केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन की रणनीति
छत्तीसगढ़ के लाड़ले मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर समर्थकों में उत्साह का माहौल, बधाई देने लगा रहा तांता… सीएम बघेल ने दी बधाई
तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत : 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जैन इंजीनियर्स सोसायटी शुरू कर रही भिलाई-दुर्ग चेप्टर, पांच मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Next Article वोटर्स स्टूडेंट्स के लिए ऑफर : उंगली पर मतदान का निशान दिखाएं, पंजीयन पर 5000 तक छूट पाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?