भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव की बारात का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार भिलाई में निकलने वाली शिव की बारात में बॉलीवुड की एंट्री हो रही है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति में अध्यक्ष दया सिंह ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति से जुड़े नए सदस्यों के स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी।

दया सिंह ने बताया कि इस बार बाबा की बारात में काफी कुछ नया होने वाला है। इस बॉलीवुड की एंट्री से बाबा की बारत और भी भव्य हो जाएगी। दया सिंह ने बताया कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिमी सेन बाबा की बारात में शामिल होने आ रही हैं। इसके अलावा इस बार बाबा की बारात में केरल से 10 झांकियां आ रही है। आंध्र प्रदेश से 6 झांकियों के साथ यूपी का नृत्य स्पेशल होने वाला है। इस बार भिलाई के लोगों को निमंत्रण देने के लिए 21 हजार कार्ड प्रिंट कराए गए हैं। छत्तीसगढ़ की 151 झांकियों के साथ बस्तर का मशहूर नृत्य बारात की शोभा बढ़ाएगा।
दया सिंह ने बताया कि, मकर संक्रांति का पावन पर्व है आज से शुभ काम की शुरुआत की जाती है। इस बार बाबा की बारात पिछले बार के मुकाबले ज्यादा भव्य रहेगी और अधिक झांकियां भी देखने को मिलेंगी। इस बार बाबा की बारात में कुल 151 झांकियां रहने वाली हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की एक्टर रिमी सेन भी बाबा की बारात में मौजूद रहेंगी दया सिंह ने बताया कि, बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की प्रथम बैठक के साथ बाबा की बारात की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी बैठक लगातार अन्य मंडलों में भी जैसे कैंप मंडल, सुपेला मंडल, पूर्व मंडल, हुडको दुर्गआदर्श नगर, रायपुर नाका, दीपक नगर, सेक्टर रिसाली मंडल, चरोदा मंडल, कुम्हारी मंडल में भी आयोजित की जाएगी और सबको जिम्मेदारी बाटी जाएंगी ताकि बाबा की बारात का यह 15 साल भव्य और यादगार हो सके।




