ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखनऊ की इस कहानी ने जीता इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड, पहली ही फिल्म में डायरेक्टर कुमुद चौधरी का सिक्सर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

लखनऊ की इस कहानी ने जीता इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड, पहली ही फिल्म में डायरेक्टर कुमुद चौधरी का सिक्सर

By @dmin
Published: November 17, 2020
Share
SHARE

इस साल कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर फिल्म महोत्सवों को या तो आगे बढ़ा दिया गया, या फिर ऑनलाइन इनका समापन हुआ। इन्हीं ऑनलाइन पूरे किए गए फिल्म महोत्सवों में एक रहा द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ सिनसिनाटी। फीचर फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज प्रदर्शित करके उन्हें पुरस्कृत करने वाले इस समारोह में इस बार सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार कुमुद चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छोटे नवाब को दिया गया है। कुमुद की एक निर्देशक के रूप में यह पहली ही फिल्म है।

फिल्म ‘छोटे नवाब की कहानी 13 साल के एक लड़के जुनैद की है जो ब्रिटेन में रहता है। एक बार एक शादी के मौके पर उसे अपने देश वापस लौटने का मौका मिलता है। यहां लखनऊ में उसके पुरखों की एक नवाबी हवेली होती है जहां यह शादी समारोह चल रहा है। जुनैद को शादी के दौरान ही अपनी परंपराएं पता चलती हैं और वह यहां दिल भी लगा बैठता है। और फिर उसका दिल टूट भी जाता है। यह सभी बातें जुनैद पर काफी गहरा असर छोड़ती हैं। कुछ घटनाओं के बाद जुनैद यहां पितृसत्तात्मक व्यवस्था के बारे में भी समझता है। तब उसके दिमाग में बहुत से सवाल उपजते हैं।

छोटे नवाब फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, प्लाबिता बोरठाकुर और स्वार कांबले ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन कुमुद चौधरी ने किया है। कुमुद चौधरी ने इससे पहले वर्ष 2003 में आई फिल्म ‘धूप की कहानी और संवाद लिखे हैं। यह फिल्म कारगिल में शहीद हुए सेना के जवानों पर आधारित रही। लेखन का अनुभव होने की वजह से कुमुद ने फिल्म ‘छोटे नवाब को लिखने का काम अरशद अब्बास जाफरी के साथ किया है।

द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ सिनसिनाटी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार अपनी फिल्म ‘छोटे नवाब को मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कुमुद ने कहा, ‘मैं रोमांचित महसूस कर रही हूं कि हमारी फिल्म को अलग-अलग तरह के दर्शकों ने देखा और इसकी सराहना भी की। यह फिल्म एक काल्पनिक कहानी है जिसमें संस्कृति और उनमें आ रहे लगातार बदलावों को दर्शाया गया है। यह कहानी ऐसी है जो पूरी दुनिया को समेटती है। मैं बहुत खुश हूं कि यह फिल्म एक प्रतिष्ठित पुरस्कार लेकर घर आई।

Big news: रूस से गोवा आ रहे प्लेन में बम की धमकी, फ्लाइट को किया गया उजबेकिस्तान डायवर्ट
Big News: 12 करोड़ नहीं देने पर पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी, आरोपी की हुई पहचान
छत्तीसगढ़ सरकार का बेरोजगार युवाओं के हित में बड़ा फैसला, भर्ती की आयु सीमा में 5 साल के लिए बढ़ी 5 साल की छूट
देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन
पैंगोलिन के अंग और तेंदुए की खाल बरामद, 16 तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: Uproar over breaking altars in Cantonment Chhath pond बिग ब्रेकिंग: छावनी छठ तालाब में वेदियां तोडऩे पर हंगामा…. थाने पहुंचा मामला
Next Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1110 नए केस…. 17 मरीजों की गई जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?