ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ का यह साइंस पार्क बना आकर्षण, विज्ञान की जटिलता को सरल और मनोरंजक ढंग से समझेंगे स्टूडेंट्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariEducationFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ का यह साइंस पार्क बना आकर्षण, विज्ञान की जटिलता को सरल और मनोरंजक ढंग से समझेंगे स्टूडेंट्स

By Mohan Rao
Published: September 14, 2025
Share
साइंस पार्क
SHARE

रायपुर। साइंस पार्क बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। धमतरी जिले का गंगरेल क्षेत्र पहले से ही एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है। साइंस पार्क के माध्यम से यहां शिक्षा और पर्यटन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इसका उद्देश्य है कि जिले के बच्चे विज्ञान को केवल किताबों में न पढ़ें, बल्कि उसे छूकर, देखकर और प्रयोग करके समझें। यह पार्क न केवल विद्यार्थियों बल्कि आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए भी एक प्रेरणादायी स्थल बनेगा। साइंस पार्क से आने वाली पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित होगी, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

धमतरी जिले के पं. रविशंकर जलाशय परियोजना गंगरेल स्थित बरूवा गार्डन में साइंस पार्क का निर्माण किया जा रहा है। गंगरेल जलाशय प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में सैलानी और विद्यार्थी भ्रमण के लिए आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विज्ञान को रोचक और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करने के लिए साइंस पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क में 28 आउटडोर और 40 इनडोर उपकरण लगाए गए हैं। स्वचालित और इंटरेक्टिव होने के कारण यह न केवल विद्यार्थियों बल्कि आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

ओपन-एयर प्रदर्शनी, गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि, ऊर्जा परिवर्तन, लीवर और पुली जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाने वाले मॉडल खुले वातावरण में लगाए गए हैं, जिससे विज्ञान में रूचि लेने वाले बच्चों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र होगा। यहां ऐसे मॉडल हैं जिन्हें छूकर, घुमाकर या प्रयोग करके विद्यार्थी विज्ञान की मूल अवधारणाओं को अनुभव कर सकेंगें। पर्यावरण अनुकूल वातावरण हरियाली से घिरे इस उद्यान में विद्यार्थी खेल-खेल में सीख सकेंगे। यहां प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की प्रतिमाएं, कृत्रिम उपग्रह का चलित मॉडल, तरंग गति, कंकाल तंत्र, अनंत पथ, ब्लैक होल का प्रदर्शन, ध्वनि संचरण, मानव नेत्र की कार्यप्रणाली और रंगों का मिश्रण जैसे विषयों पर आधारित मॉडल यहाँ स्थापित किए गए हैं।

जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
यह साइंस पार्क शैक्षणिक भ्रमण और अध्ययन यात्राओं के लिए बेहद उपयोगी होगा। यहां विज्ञान की जटिल अवधारणाएं सरल और मनोरंजक ढंग से समझ में आएंगी। इससे छात्रों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह पार्क धमतरी जिले के पर्यटन को भी नई पहचान देगा। बरूवा गार्डन स्थित साइंस पार्क धमतरी जिले के लिए ज्ञान, मनोरंजन और पर्यटन का केंद्र बनने जा रहा है। कलेक्टर धमतरी ने बताया कि विज्ञान को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत करने की यह पहल न केवल बच्चों को प्रेरित करेगी, बल्कि जिले को शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। आने वाले समय में यह पार्क धमतरी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र साबित होगा।

ज्ञानवापी : मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज , हाईकोर्ट ने कहा – व्यास तहखाने में रहेगी जारी पूजा
Durg accident : बाइक सवार मां-बेटे को भारी वाहन ने मारी ठोकर, अस्पताल में बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
भवानीपुर में ममता बनर्जी ने भुलाया नंदीग्राम में मिली हार का गम, बड़ी जीत से बचा ली कुर्सी
बदलाव! ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क बना चुके है हजारों कर्मचारियों को निकालने की योजना, रिपोर्ट में दावा
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले- गरीबों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिले यह सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : धरमजयगढ़ के हाथी मित्रदल ने दिखाई बहादुरी, युवक की बचाई जान
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?