ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन के दौरान नौकरी गंवाने वालों के लिए सरकार लेकर आ रही यह स्कीम…. ईएसआईसी के साथ रजिस्टर्ड कामगारों को मिलेगा फायदा
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 351 # 04 October 2026
October 4, 2026
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग की एंट्री…. शिकारियों के फंदे सूंघकर खोजेगा… मिली स्पेशल ट्रेनिंग
October 4, 2026
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लॉकडाउन के दौरान नौकरी गंवाने वालों के लिए सरकार लेकर आ रही यह स्कीम…. ईएसआईसी के साथ रजिस्टर्ड कामगारों को मिलेगा फायदा

By @dmin Published October 16, 2020
Share
Diwali gift for bankers: Salary will increase by 15%
Diwali gift for bankers: Salary will increase by 15%
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लॉकडाउन के दौरान नौकरी गंवाने वाली कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार उन्हें राहत देने के लिए एक स्कीम लेकर आ रही है। अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत ईएसआईसी के साथ रजिस्टर्ड कामगारों को फायदा मिलेगा। अगर लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी चली गई थी तो वे बेरोजगारी राहत के रूप में अपने वेतन के 50 फीसदी का क्लेम कर सकते हैं। वे केवल तीन महीने के लिए यह दावा कर सकते हैं। उन कामगारों को भी इसका फायदा मिलेगी जिन्हें फिर से नौकरी मिल गई है। ईएसआईसी इसके लिए 44 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करने जा रही है। जल्दी ही इस बारे में अधिसूचना जारी हो सकती है। लेबर मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि अब तक इस योजना को कोई खास तवज्जो नहीं मिली है लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। मंत्रालय इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना बना रहा है।
इस योजना के पीछे सरकार का मकसद उन लोगों को राहत देना है जिन्हें लॉकडाउन के कारण परेशानी झेलनी पड़ी थी। सूत्रों का कहना है कि इस योजना का फायदा उठाने के लिए फिजिकली डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ेगे क्योंकि लाभार्थी आधार से नहीं जुड़े हैं। इस योजना का फायदा ईएसआईसी के उन सदस्यों को भी मिलेगी जो दिसंबर तक अपनी नौकरी गंवाते हैं। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह योजना के तहत रोज करीब 400 क्लेम आ रहे हैं। ईएसआईसी और लेबर मिनिस्ट्री ने पिछले महीने इसका दायरा बढ़ाने का फैसला किया था। इसके तहत बेरोजगारी राहत को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी तक दिया गया था। लॉकडाउन के दौरान कई लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी थी। यही वजह है कि सरकार ने बीमित कामगारों के लिए पात्रता की शर्तों में भी छूट दी थी।
पहले नियोक्ता के जरिए ही इस सुविधा का फायदा उठाया जा सकता था लेकिन अब कामगार ईएसआईसी के संबंधित ऑफिस जाकर खुद ही क्लेम ले सकता है। ईएसआईसी करीब 3.4 करोड़ परिवारों को मेडिकल कवर देता है और करीब 13.5 करोड़ लाभार्थी कैश बेनिफिट लेते हैं। सोशल सिक्योरिटी कोड के तहत सरकार ने ईएसआईसी की सेवाओं को देश के सभी 740 जिलों में लागू करने का फैसला किया है। लेबर मिनिस्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने आयुष्मान भारत स्कीम में शामिल अस्पतालों और थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ हाथ मिलाया है।

You Might Also Like

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग की एंट्री…. शिकारियों के फंदे सूंघकर खोजेगा… मिली स्पेशल ट्रेनिंग

चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

@dmin October 16, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article After 75 days, so few cases of corona in the country: 60471 new cases surfaced in the last 24 hours देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 73 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 63371 नए मामले
Next Article Murder of sister along with parents and two brothers कोरोना और लॉकडाउन से केंद्र सरकार ने लिया सबक, जनवरी 2021 में पहली बार कराएगी श्रमगणना
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?