ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यह हैं असली कोरोना योद्धा: जिस शव को हाथ नहीं लगाने की बाध्यता, ऐसे शवों का कर रहे अंतिम संस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

यह हैं असली कोरोना योद्धा: जिस शव को हाथ नहीं लगाने की बाध्यता, ऐसे शवों का कर रहे अंतिम संस्कार

By @dmin
Published: September 10, 2020
Share
This is the real Corona warrior
This is the real Corona warrior
SHARE

रिसाली। कोरोना पॉजिटिव सुनते ही न केवल समाज दूरी बना लेता है, बल्कि अपने भी वायरस की चपेट से बचने भय खाते है। सबसे भयावह स्थिति तब हो जाती है जब कोरोना से किसी व्यक्ति की मौत हो जाए। एहतियात के तौर पर पीडि़त परिवार को शव के नजदीक नहीं आने दिया जाता। ऐसे समय पर नगर पालिक निगम के कोरोना योद्धा संक्रमित मृतक का अंतिम संस्कार करने में पीछे नहीं हटते।

नगर पालिक निगम रिसाली के स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार के नेतृत्व में गठित टीम मेघनाथ कुर्रे, मंगल सिंह सेन, जागेश्वर प्रसाद देशमुख, रैन सिंह व गौतरिहा पटेल इन दिनों ऐसे शव का अंतिम संस्कार कर रहे है, जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई है। सुपरवाइजर मेघनाथ कुर्रे का कहना है कि मृत्यु की सूचना मिलते ही वे बिना समय देखे सीधे शव लेकर मुक्तिधाम पहुंच जाते है। जहां मृतक के अपनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करते है। इस नेक कार्य करने वाले टीम के सदस्यों का कहना है कि शुरूआत में वे काफी डरे हुए थे, लेकिन अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने हौसला बढ़ाते हुए सुरक्षा के उपायों को बताया। तब से मनोबल बढ़ा और इस कार्य को कर्तव्य समझने लगे। सफाई मित्र का कहना है कि कईबार विषम परिस्थिति निर्मित हो जाती है। परिजन मृतक का चेहरा देखने विवाद करने लगते है। ऐसे समय में परिजनों को समझाना मुश्किल हो जाता है। फिर भी वे सयंम से काम करते है।

सुरक्षा पर विशेष ध्यान
स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार ने बताया कि टीम में शामिल सुपरवाइजर व स्वास्थ्य मित्र की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं। अंतिम संस्कार प्रक्रिया के बाद सुरक्षा मित्रों के पहने हुए पीपीई कीट को तत्काल मुक्तिधाम में नष्ट किया जाता है। वहीं पहने हुए कपड़ों को तत्काल गर्म पानी में डुबाने के बाद सेनेटाइज किया जाता है। इसके बाद साफ सुथरा कपड़ा पहनकर कार्यालय के लिए रवाना होते है। इसके अलावा निगम के अन्य कर्मचारी पूरे मुक्तिधाम को सेनेटाइज करते है।

आयुक्त कर चुके हैं सम्मानित
कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे सफाई मित्रों का सम्मान 15 अगस्त को निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे कर चुके है। कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित करते उनका मनोबल बढ़ाया। रिसाली निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की सूची लंबी हो चुकी है। वहीं रूआबांधा, डुंडेरा, मैत्रीकुंज, आम्रपाली, प्रगतिनगर व स्टेशन मरोदा क्षेत्र के 7 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। जिनका अंतिम संस्कार कोरोना योद्धाओं ने रिसाली बस्ती के मुक्तिधाम में किया है।

राजनांदगांव में 5 करोड़ से ज्यादा का धान व 11 वाहन जब्त, खाद्य व राज्स्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Cyclone Biparjoy : गुजरात से टकराकर राजस्थान की ओर बढ़ा ‘बिपरजॉय, 150 किमी की रफ्तार से टकराया तूफान… जानिए आपके शहर में क्या होगा इसका असर
रिसाली निगम क्षेत्र में अभियान, मास्क नहीं लगाने वालों पर किया जा रहा जुर्माना…. वसूली पहुंचा लाख में
छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान सहित केरल में भी कांग्रेस में रार, केसी वेणुगोपाल की वजह से है पार्टी में समस्या, घिरे राहुल के करीबी
डिजीटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया, दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express दुर्ग से होकर अहमदाबाद व गांधीधाम व विजय नगरम, खुर्दा रोड़ के लिए मिली तीन स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…. जाने कब से दौडेंगी पटरी पर
Next Article Big initiative of Chhattisgarh government: Families of people who died due बिग ब्रेकिंग: मंत्रालय एवं संचालनालय के अधिकारी व कर्मचारी स्वयं के वाहन से आएंगे…. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने दिया सुझाव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?