ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ये है छत्तीसगढ़ की बेटी : घर संभालने के साथ करती है बाइक रिपेयरिंग का काम… पति के साथ संभालती है दुकान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

ये है छत्तीसगढ़ की बेटी : घर संभालने के साथ करती है बाइक रिपेयरिंग का काम… पति के साथ संभालती है दुकान

By Mohan Rao
Published: October 3, 2022
Share
बस्तर की बेटी करती है बाइक रिपेयरिंग
SHARE

जगदलपुर। इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। ऐसे कई काम है जिस पुरुषों का ठप्पा लगा हुआ है लेकिन बस्तर की बेटी ने इस मिथ्या को तोड़ दिया है। बस्तर जिले की सुदूरवर्ती गांव रेतावंद की रहने वाली हेमवती नाग प्रतिदिन पंक्चर ठीक कर मोटरसाइकिलों की मरम्मत करती है। हेमवती को बस्तर की पहली महिला ‘मोटर मैकेनिक’ कहा जाता है। हेमवती की मेहनत व लगन पर को देखकर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी उनकी सराहना की है।

तीन बच्चों की मां हेमवती अपने पति के साथ रहती है। उसकी दिनचर्या में सुकह जल्दी उठना, अपने बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजना और घर के काम करना शामिल है। जरूरत पड़ने पर वह खेती का काम भी करती हैं। बात यहीं पर खत्म नहीं होती हेमवती अपने पति की बाइक मेंटेनेंस की दुकान में भी काम करती है। वह एक कुशल बाइक रिपेयर बन चुकी है और पूरे बस्तर क्षेत्र में इनके काम की सराहना होती है।

8वीं तक पड़ी है हेमवती
हेमवती ने अपनी आठवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की थी जब उसकी शादी तुलेश्वर नाग से हुई थी। पेशे से मैकेनिक तुलेश्वर ने एक छोटी मोटर रिपेयरिंग वर्कशॉप खोली। तुलेश्वर को जब भी दुकान का सामान लेने शहर जाना पड़ता था तो उन्हें दुकान बंद करनी पड़ती थी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। यह देखकर हेमवती ने अपने पति की मदद करने का फैसला किया। उसने एक पेचकश उठाया और अपने पति से दोपहिया मरम्मत का काम सीखने की इच्छा व्यक्त की और आज वह कुशल मेकेनिक है।

अपने काम को लेकर हेमवती का कहना है कि कोई भी काम पुरुषों व महिलाओं में नहीं बटा है। कोई भी कोई काम कर सकता है। अपनी पसंद का पेशा लेने के लिए कुछ सोचना नहीं है बस इच्छा शक्ति होनी चाहिए। हेमवती का कहना है कि मैने वह काम चुना है जो पुरुषों का माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं है अब बस्तर की महिलाओं के सामने एक उद्हारण बन गया है। हेमवती बाइक रिपेयरिंग के साथ अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी खास ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा नाग का दाखिला स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में कराया है। हेमवती और उसका पति एक साथ अपनी दुकान में काम करते हैं। हेमवती ने कहा कि पति की अनुपस्थिति में वह अकेले ही दुकान का काम संभालती है और उन्हें भी दुकान पर किसी और को काम पर रखने के झंझट से मुक्ति मिल गई है।

उप मुख्यमंत्री से बिजली व्यवस्था पूर्णत: सौर ऊर्जा से कराने पहल-रत्नावली कौशल
पत्रकार कमल शुक्ला पर हमले की न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाईनगर ने की कड़ी निंदा, प्रेस क्लब ने की मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा की मांग
जशपुर में सोलर टनल ड्रायर की स्थापना, खाद्य-ग्रेड महुआ एवं वनौषधियों के वैज्ञानिक प्रसंस्करण को मिली नई दिशा
दुर्ग सहित इन संभागों में लू का अलर्ट जारी, सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार
CG Big News : पुरानी रंजिश में दो युवकों ने किया खौफनाक कांड, अलाव ताप रहे युवक के प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपनी ही अश्लील वीडियो देखकर शादीशुदा युवक के उड़ गए होश, फिर जो हुआ... अपनी ही अश्लील वीडियो देखकर शादीशुदा युवक के उड़ गए होश, फिर जो हुआ…
Next Article नागार्जुन की तेलुगु फिल्म द घोस्ट हिंदी में भी होगी रिलीज…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?