ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुल्हन की हेयर स्टाइल के लिए ये है खास एक्सेसरीज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

दुल्हन की हेयर स्टाइल के लिए ये है खास एक्सेसरीज…

By Sonu Sahu
Published: February 17, 2023
Share
SHARE

हर दुल्हन के मन में ख्वाब होता है कि वह अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखे. उसके कपड़े, उसकी ज्वैलरी और हेयर स्टाइल सब बहुत ही परफेक्ट हो. अगर आप भी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज कल बाजार में ऐसी बहुत सी ऐक्सेसरी आ रही है जो आपके पूरे अंग को ढंक दें. चाहे बात करें कंगन, मांग टीका, अंगूठी, ब्रेसलेट या इयर रिंग की, तो इन्हें आप लहंगे या सूट पर पहन कर आप सबका मन मोह सकती हैं.

अगर बालों में लगाये जाने वाली ऐक्सेसरीज की बात की जाए तो अधिकतर दुल्हने केवल मांग टीका ही लगाती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल मांग टीका ही लगाया जा सकता है, इसके अलावा ऐसी बहुत सारी एक्सेसरीज उपलब्ध हैं, जो जूड़े या चोटी में लगाई जा सकती हैं. अगर आपको अपने बालों को सजाने के लिये टिप्स चाहिये तो आप नीचे दिये गए कुछ उदाहरणों को देख कर अपनी आने वाली शादी की तैयारियां कर सकती हैं.

साइड हेयर पिन:- बाल चाहे बंधे हो या फिर खुले, उनमें अगर साइड हेयर पिन लगा दी जाए तो वे बहुत खूबसूरत दिखते हैं. इस तरह की हेयर ऐक्सेसरीज आप अपने शादी के दिन भी ट्राई कर सकती हैं.

मोती वाली एक्सेसरी-: आप अपने जूड़े को मोतियों से सजा सकती हैं. यह सिंपल भी लगती है और क्लासी भी.

गजरा:- गजरा तो हर शादी में लड़कियां बालों में लगाती हैं. इससे बालों से अच्छी खुशबू आती है और आपका लुक भी काफी निखर कर आता है. इसके अलावा खुले गजरे के साथ साइड हेयर पिन, पतला सा मांग टीका और लंबे लटकते हुए इयररिंग आपके ब्राइडल लुक को पूरा करेगें.

ब्रोच हेयर पिन:- यह हेयर पिन गोल आकार की है, जिसे बालों पर ब्रोच कि तरह लगाया जाता है.

फूलों का हेयर बैंड:- अपने मन पसंद फूलों को आप अपने बालों में लगा कर हेयर बैंड बना सकती हैं.

ब्लैक पिन:- वैसे तो ये काली पिन बालों को बांधने के काम आता है. लेकिन आप इससे कुछ अलग कर सकती हैं. इससे अपने आगे के बालों को ऊपर की ओर बांधिये और जूड़ा बना कर बालों में फूल लगा लीजिये.

बोरला:- बोरला खासतौर पर राजस्थान में बहुत पहना जाता है. यह देखने में बहुत क्लासी लगता है और इसे पहनने से पूरा लुक ही चेंज हो जाता है.

स्टोन हेयर बैंड:- ये स्टोन हेयर बैंड तब बहुत अच्छे लगते हैं जब इसे जड़े पर लगाया जाए.

मांग टीका:- मांग टीका हर दुल्हन की पहली पसंद होती है. आप इसे सूट और लहंगे दोनों पर ही पहन सकती हैं.

पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी: नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पूछताछ के लिए अब समन जारी करेगी मुंबई पुलिस
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान संभव
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 11666 नए मरीज…. 70 फीसदी मामले महाराष्ट्र व केरल में
बूंद-बूंद को तरसते लोग: धरी की धरी रह गई जल जीवन योजना, जानिए कैसे प्यास बुझा रहे ग्रामीण
बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण के लिए निगम इन स्थानों में लगा रहा है शिविर
Next Article खर्राटों और थाइरॉयड से मुक्ति पाने के लिए करें उज्जयी प्राणायाम…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?