ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट में दिखेंगी रक्षा बंधन फेम की ये अभिनेत्री…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट में दिखेंगी रक्षा बंधन फेम की ये अभिनेत्री…

By Sonu Sahu
Published: December 21, 2022
Share
SHARE

इस साल अगस्त में रिलीज हुई फिल्म रक्षा बंधन में अक्षय कुमार की बहन के रूप में सबका ध्यान आकर्षित करने वाली सादिया खातीब अब निर्देशक शिवम नायक की फिल्म उजमा में नजर आएंगी. एक समय यह रोल श्रद्धा कपूर करने वाली थीं. यह फिल्म एक भारतीय लड़की उजमा अहमद की कहानी है, जो एक युवक के प्यार में पड़ कर पाकिस्तान चली जाती है. वहां बंदूक की नोंक पर उसका निकाह होता है और कई सारी हकीकतों से वह रू-ब-रू होती है. कैसे उजमा जान बचाकर भागती है और किस तरह से अधिकारी उसे बचाकर भारत लाते हैं, यह फिल्म में दिखाया जाएगा. फिल्म में भारतीय अफसर की भूमिका जॉन अब्राहम निभा रहे हैं.

सादिया खातीब ने 2020 में निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उस साल उन्हें फिल्म फेयर की बेस्ट डेब्यू फीमेल लिस्ट में नॉमीनेशन भी मिला था. सादिया ने रक्षा बंधन में अक्षय कुमार की चार बहनों में सबसे बड़ी का रोल निभाया और कहानी में उनकी अहम भूमिका थी. इस रोल के साथ सादिया ने तमाम दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था. इस फिल्म के बाद उन्हें अब शिवम नायक की फिल्म मिली है. फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरू होगी और अगले साल ही इसे रिलीज किया जाएगा.

आहिस्ता आहिस्ता (2006) और नाम शबाना (2017) जैसी फिल्मों के निर्देशक शिवम नायर की इस फिल्म में सैफ अली खान की जगह जॉन अब्राहम ने ली है. फिल्म का नाम हालांकि अभी फाइनल नहीं है लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसका नाम उजमा हो सकता है. यह फिल्म भारतीय महिला उजमा अहमद की सच्ची कहानी पर आधारित है. उजमा मलेशिया में एक पाकिस्तानी नागरिक ताहिर अली से मिली थीं. दोनों को प्यार हुआ और उजमा उसके साथ पाकिस्तान गई. वहां जाकर पता चला कि अली शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं. पाकिस्तान में बंदूक की नोंक पर उजमा की अली से शादी करवाई गई, यौन शोषण हुआ. खुद को बचाने के लिए आखिर वह भारतीय उच्चायोग तक गईं. पासपोर्ट और पेपर्स की भी मुश्किलें थीं. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उजमा अपने देश भारत लौटीं. उनकी वापसी में पाकिस्तान में इंडियन डिप्लोमेट रहे जेपी सिंह और उस समय विदेश मंत्री रही सुषमा स्वराज का बहुत बड़ा हाथ था. इन दोनों की मदद से ही उजमा अपने देश भारत वापस लौट सकीं. फिल्म में जॉन, इंडियन डिप्लोमेट रहे जेपी सिंह का किरदार निभाने वाले हैं.

स्वास्थ्य विभाग का निर्देश: अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की क्षमता के अनुसार ही ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों पर मरीजों की भर्ती करें
पालक का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, भूल कर भी ना करें ऐसी गलती…
दुर्ग जिले में अब तक का रिकार्ड टूटा: एक दिन में सामने आए 1838 नए कोरोना केस…. 10 मरीजों की हुई मौत
भिलाई में सीएम भूपेश की भेंट मुलाकात जल्द, तैयारी में जुटे शहर के कांग्रेस नेता, बैठक में शामिल हुए विधायक देवेन्द्र
अतीक-अशरफ मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी के गठन की मांग, 28 को सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बादशाह की जुगुनू गर्ल आकांक्षा शर्मा ने की बोल्डनेस की हदें पार…
Next Article Big Breking: कुम्हारी फ्लाईओवर बंद: अगर आप रायपुर आना-जाना करते हैं तो समय से पहले निकले, नहीं तो होगी दिक्कत Big Breking: कुम्हारी फ्लाईओवर बंद: अगर आप रायपुर आना-जाना करते हैं तो समय से पहले निकले, नहीं तो होगी दिक्कत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?