ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीवी की इन एक्ट्रेसेस ने उम्र की परवाह किये बिना की शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

टीवी की इन एक्ट्रेसेस ने उम्र की परवाह किये बिना की शादी

By @dmin
Published: July 13, 2020
Share
SHARE

जब प्यार किया तो डरना क्या, इस गाने के बोल तो आपको याद ही होंगे लेकिन इस गाने पर अमल करने वालों की कमी नहीं है। हम बात कर रहें हैं टीवी की दुनिया की कुछ खास जोड़ियों की जिन्होंने उम्र की दूरियों को बिना देखे एक दूसरे से शादी कर लीन। आज आपको ऐसी ही कुछ टीवी एक्ट्रेसेस से रूबरू कराऐंगे जिनके पति उनसे उम्र में बड़े हैं। इन अदाकाराओं ने अपने प्यार के बीच में आने वाली इस उम्र की दीवार को गिराकर अपने प्यार को हासिल किया और आज ये जोड़ियां सबकी पसंदीदा जोड़ियां बन गयी हैं।

Contents
  • युविका चौधरी
  • किश्वर मर्चेंट
  • भारती सिंह
  • तीजे सिद्धू
  • अर्चना पूरण सिंह
  • सनाया ईरानी
  • श्वेता तिवारी
  • कश्मीरा शाह
  • माही
  • तनाज

युविका चौधरी

टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस का युविका चौधरी के चाहने वालों की कमी नहीं है लेकिन उनका दिल आया प्रिंस नरुला पर जो उनसे उम्र के काफी बड़े हैं। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है लोग उनके लिए पागल हैं। बता दें कि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की मुलाकात ‘बिग बॉस सीजन 9’ के दौरान हुई थी जिसके कुछ समय बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। प्रिंस युविका से 7 साल बड़े हैं, प्रिंस 36 साल के हैं और युविका 29 साल की हैं।

किश्वर मर्चेंट

किश्वर मर्चेंट जानी मानी अदाकारा हैं और इन्होंने अपनी उम्र से 8 साल छोटे सुयश राय से 16 दिसंबर 2016 में शादी की थी। इनकी प्रेम कहानी में उम्र के साथ-साथ धर्म की भी दीवार थी जिसकी परवाह किये बगैर दोनों आज एक दूसरे के साथ खुशी से रह रहे हैं। दरअसल सुयश हिंदू है और किश्वर मुस्लिम हैं। सुयश राय और किश्वर मर्चेंट की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है।

भारती सिंह

भारती सिंह को शायद ही कोई होगा जो ना जानता हो, उनके टैलेंट से सभी लोग वाकिफ हैं। कॉमेडी की दुनिया में उन्होंने अपना परचम लहराया है और लोगों को हंसा-हंसा कर लोट पोट किया है तो वहीं हर्ष कॉमेडी कॉमेडी शोज के लेखक रहे हैं। सबकी चहेती कॉमेडियन भारती सिंह हर्ष लिम्बाचिया के साथ 2017 में शादी के बंधन में बंधी थीं। इस जोड़ी में भारती सिंह अपने पति हर्ष से 8 साल बड़ी हैं।

तीजे सिद्धू

टीवी की दुनिया में करणवीर बोहरा बहुत ही फेमस हैं और उनसे ज्यादा उनकी जुड़वा बेटियां जो बहुत ही प्यारी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई रहती हैं। करणवीर बोहरा की पत्नी का नाम तीजे सिद्धू हैं और दोनों ने 2006 में शादी की थी। तीजे सिद्धू से करणवीर दो साल छोटे हैं और दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं। करणवीर बोहरा अपनी पत्नी और बेटियां के साथ खूब टाइम स्पेंड करते हैं।

अर्चना पूरण सिंह

अपनी बॉन्डिंग के लिए जानी जाने वाली यह जोड़ी अर्चना पूरण सिंह और परमीत सेठी की है जिसे लोग बहुत प्यार करते हैं और आइडल कपल भी मानते हैं। अर्चना पूरन सिंह टीवी और बॉलीवुड दोनों में छायी रहती हैं। अर्चना ने दोनों ही इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है लेकिन उन्होंने अपने प्यार के लिए इन सब चीजों को ऊपर ना रखकर अपने पति परमीत सेठी को रखा। अर्चना परमीत से सात साल बड़ी हैं और दोनों ने 1992 में शादी की थी।

सनाया ईरानी

मोहित सहगल और सनाया ईरानी अपने फैंस से सोशल मीडया पर जुड़े रहते हैं और आए दिन ये दोनों अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन दोनों के चाहने वाले बहुत हैं जो इन्हे बहुत प्यार करते हैं। सनाया ईरानी टीवी की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जिनके अभिनय ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई। सनाया ईरानी ने 2016 में मोहित जो कि उनसे दो साल छोटे हैं शादी के बंधन में बंध गए।

श्वेता तिवारी

टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से अपनी पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी भी अपने पति से बड़ी हैं। दरअसल श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के साथ अभिनव कोहली के साथ शादी की थी और यह श्वेता की दूसरी शादी है। पहली शादी के नाकामयाब होने के बाद उन्होंने अभिनव से शादी की लेकिन इन दोनों के बीच में अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है जिसके चलते श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बता दें कि श्वेता अभिनव कोहली से एक साल बड़ी हैं।

कश्मीरा शाह

इस लिस्ट में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की जोड़ी भी शामिल है। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं और लोग उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं। कश्मीरा शाह ने अपनी पहली शादी के ना चल पाने के बाद कृष्णा से 2013 में कश्मीरा शाह से सीक्रेट शादी की थी और आज दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं, कश्मीरा शाह कृष्णा से 2 साल बड़ी हैं।

माही

टीवी के जाने माने होस्ट जय भानुशाली भी इस लिस्ट में शामिल हैं और इस जोड़ी में माही उम्र में जय से दो साल बड़ी हैं। इस कपल को सभी बहुत पंसद करते हैं। एक दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2011 में जय भानुशाली और माही विज सात फेरे ले शादी के इस पवित्र रिश्ते में बंध गए। जय और माही एक साल पहले ही मम्मी पापा बने और दोनों ने दो बच्चे भी एडॉप्ट किए हैं।

तनाज

टीवी की इस जोड़ी ने भी उम्र की फिक्र ना करते हुए शादी की और इस कपल का नाम है तनाज और बख्तियार ईरानी। तनाज अपने पति से उम्र में 7 साल बड़ी हैं। 2006 में तनाज और बख्तियार पहली बार फेम गुरुकुल के सेट पर मिले थे और एक साल बाद दोनों ने 2007 में शादी कर ली थी। तनाज और बख्तियार ईरानी के दो बच्चे हैं।

अजय निभा रहे फुटबॉल कोच का रोल
मध्यप्रदेश है फिल्म निर्माण के लिये है सर्वाधिक फिल्म फ्रेंडली स्टेट: अनुपम खेर
Shahrukh Khan दुनिया के 50 महान एक्टर की लिस्ट में हुए शामिल…
देवी का उदय! देवी चौधुरानी ट्रेलर ने इतिहास की सबसे प्रचंड आत्मा को किया उजागर, मुख्य भूमिकाओं में प्रसेंजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी
दबंग 3 रिव्यू: सलमान की फिल्म को KRK ने बताया वाहियात, बोले- क्या मजाक है भाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Jammu and Kashmir: Big success to security forces, three terrorists killed in Shopian encounter अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
Next Article दिल्ली, जयपुर समेत चार जगहों पर आयकर विभाग का छापा, कर चोरी का है मामला दिल्ली, जयपुर समेत चार जगहों पर आयकर विभाग का छापा, कर चोरी का है मामला

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?