भिलाई। समाज सेवा व जरूरतमंदों की मदद में सदैव तत्पर रहने वाले भिलाई के दो संस्थान प्रमुखों का मथुरा वृंदावन में सम्मान किया गया। संसद सदस्य एवम् फिल्म जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा संस्था की अध्यक्षों का सम्मान किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट, मथुरा वृंदावन में सम्मान समारोह लाइफ लाइन एन्वायरमेंट सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया। इसमें भारत के कई राज्यों से समाज सेवक उपस्थित थे जिसमे भिलाई से ल्यासा ग्रुप और डोनेट थोड़ा सा के दोनो अध्यक्ष सुषमा श्री, अभिजीत पारख और सचिव खुशी जे. श्री को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ये दोनो संस्था जरूरतमंद महिलाओं, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत रहती हैं,और दिव्यांग बच्चो के साथ खुशियां मानती है और उनकी देखभाल करती है। उनके साथ सभी त्योहार और जयंतियां मानती है। साथ ही श्रीमती वर्षा शर्मा को भी उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया वे भी बालिकाओं की शिक्षा लिए कार्य कर रही है और ल्यासा और डोनेट थोड़ा सा के साथ जुड़ी हुई है व सहयोग करतीं हैं।




