ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आपके मोटापे का कारण बन रही सुबह की ये आदतें, इनमें है बदलाव की जरूरत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

आपके मोटापे का कारण बन रही सुबह की ये आदतें, इनमें है बदलाव की जरूरत…

By Sonu Sahu
Published: December 29, 2022
Share
SHARE

हर कोई चाहता हैं कि उनका शरीर सेहतमंद रहने के साथ ही फिट रहें। लेकिन वर्तमान समय की खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के चलते बहुत से लोग बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। वजन बढऩा आज के समय की एक आम समस्या है। डाइट और एक्सरसाइज अपने मनमुताबिक वजन कम करने और छरहरी काया पाने का सबसे अच्छा तरीका है। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि लोग अपनी कुछ आदतों की वजह से ना चाहते हुए भी मोटेपन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आपको अपने दिन की शुरुआत पर ध्यान देने की जरूरत हैं जहां आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं वजन बढ़ाने वाली इन गलत आदतों के बारे में…

Contents
  • बहुत ज्यादा सोना
  • सुबह पानी नहीं पीना
  • नियमित चाय या कॉफी का सेवन
  • सुबह एक्सरसाइज़ न करना
  • खाते समय टीवी देखना
  • सुबह की धूप नहीं लेना
  • दिन की शुरुआत गलत खानपान से करना

बहुत ज्यादा सोना

अधिक सोने से वजन घटने के बजाय बढऩे लगता है। दरअसल रात में नौ घंटे से अधिक नींद को ओवर स्लिपिंग माना जाता है। हालांकि सात घंटे से कम की नींद लेने से सेहत पर खराब प्रभाव पड़ता है। अधिक सोने के कारण मोटापा तेजी से बढ़ता है। जबकि दिन में सोने से भी वजन प्रभावित होता है।

सुबह पानी नहीं पीना

सुबह की ये गलती आपकी कमर को आपकी सोच से कहीं ज्यादा प्रभावित करती है। पानी शरीर में हर बायोलॉजिकल फंक्शन के लिए जरूर है, जो शरीर को अधिक कैलोरी जलाने की अनुमति देता है। पानी नहीं पीने से डिहाइड्रेशन और मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप आपका पेट निकलने लगता है।

नियमित चाय या कॉफी का सेवन

सुबह-सुबह बिना कुछ नाश्ता किए चाय या कॉफी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन भारत में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत इसी से होती है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो यह तरीका उसके लिए सही नहीं है।

सुबह एक्सरसाइज़ न करना

स्टडीज़ से पता चला है कि सुबह खाली पेट एक्सरसाइज़ करने से लोगों को ज्यादा फैट बर्न करने और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। एक्सरसाइज़ करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक हो सकता है और शरीर के सभी अंग अच्छी तरह से काम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। वजन बढऩे से रोकने के लिए हर सुबह एक्सरसाइज़ करें, जिम जाएं, वॉक या रनिंग करें, रस्सी कूदें या जॉगिंग करें।

खाते समय टीवी देखना

बहुत से लोग सुबह के समय नाश्ता करते समय टीवी देखते हैं। ये सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। टीवी देखते समय आप ज्यादा खाते हैं। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए खाना खाते समय टीवी न देखें। खाना धीरे-धीरे और चबा-चबा कर खाएं।

सुबह की धूप नहीं लेना

क्या आप जानते हैं कि सुबह की धूप आपका वजन कम करने में सहायक हो सकती है? जी हां, दरअसल सुबह की धूप शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करती है। एक शोध में यह पाया गया है कि जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है, उनके पेट की चर्बी बढ़ जाती है और कमर चौड़ी हो जाती है। जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्रीनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में भी एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें बताया गया था कि जिन महिलाओं में विटामिन-डी की कमी होती है, उनका वजन बढ़ जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि सुबह की धूप सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद होती है। यह आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।

दिन की शुरुआत गलत खानपान से करना

अपने वजन को हेल्दी रेंज में बनाए रखने के लिए नाश्ते में अच्छे फूड का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए, एक उच्च प्रोटीन वाला नाश्ता आपको वजन घटाने को बढ़ावा दे सकता है। लेकिन हम में से अधिकांश को हर सुबह इस पोषक तत्व की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पाती है। ज्यादा फैट वाले और हाई सोडियम वाले नाश्ते से बचें क्योंकि यह आपका पेट मोटा कर सकता है और आपको पूरे दिन सुस्त महसूस कर सकता है। वहीं, ब्रेकफास्ट में अधिक फाइबर वाला फूड ना खाएं, क्योंकि इससे आपको गैस की समस्या हो सकती है।

Bhilai Crime : केस वापस नहीं लिया तो सीने मारा चाकू, चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ बदमाश
सीएम साय ने की घोषणा: मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाएगी 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस की अभिव्यक्ति….. उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित
सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या
हरियाली प्रसार योजना: तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Success: PhD in Astro Physics at the age of 14, Piyush wants to make a space company, CM said will do all possible help कामयाबी: 14 की उम्र में एस्ट्रो फिजिक्स में पीएचडी, पीयूष बनाना चाहता है स्पेस कंपनी, सीएम ने कहा करेंगे हर संभव मदद
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कोर्ट में हारी भाजपा, दोष कांग्रेस के सिर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?