ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दियों में डिहाइड्रेशन से दूर रखने में मदद करेंगे ये 5 पेय, जरूर करें इनका सेवन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सर्दियों में डिहाइड्रेशन से दूर रखने में मदद करेंगे ये 5 पेय, जरूर करें इनका सेवन…

By Sonu Sahu
Published: November 24, 2022
Share
SHARE

सर्दियां आते ही लोग पानी का सेवन करना कम कर देते हैं। उनका मानना होता है कि जितना पानी पीएंगे, उतनी बार कंबल से निकलकर बाथरूम जाना पड़ेगा। हालांकि, ऐसा करना गलत है। आपका यह आलस शरीर को डिहाइड्रेट करके कई समस्याओं से घेर सकता है और इससे त्वचा भी प्रभावित होने लगती है। आइए आज पांच ऐसे पेय के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करके आप खुद को हाइड्रेट और स्वस्थ रख सकते हैं।

सूप:- सर्दियों में गरमागरम सूप का सेवन ना सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखने समेत गर्माहट का अहसास दिला सकता है, बल्कि इसमें डालने वाली सामग्रियां इसे समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बनाती हैं। यह सर्दियों का एक आरामदायक पेय है और आप इसका सेवन दिन के किसी भी समय पर कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको सूप बनाना नहीं आता है तो आप ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

ग्रीन जूस:- पालक, एवोकाडो, मौसमी और अमरूद आदि से बनाया जाने वाला ग्रीन जूस न सिर्फ हमारी दैनिक हाइड्रेशन की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है, बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान कर सकता है। ग्रीन जूस से मिलने वाला हाइड्रेशन और पोषक तत्वों से आपकी त्वचा का स्वास्थ्य भी बेहतर हो सकता है। इस आधार पर रोजाना एक गिलास ग्रीन जूस का सेवन जरूर करें।

हर्बल चाय:- हर्बल चाय को बनाने के लिए जड़ी-बूटियों, बीजों, फलों या जड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे बनाने की तरीका बिल्कुल चाय की तरह होता है। हर्बल चाय में अन्य चायों की तुलना में उच्च एंटी-ऑक्सीडेंट और कैफीन की मात्रा कम होती है। इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद कर सकते हैं। सर्दियों में कैमोमाइल चाय, गुड़हल की चाय या फिर अदरक की चाय का सेवन करना सबसे अच्छा है।

हल्दी वाला दूध:- हल्दी वाले दूध का सेवन आपको ना सिर्फ सर्दियों में होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक हो सकता है। इसके अतिरिक्त यह पेय शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को ठीक कर सकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गरम दूध में थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाकर उबाल दिलाएं, फिर इसमें चीनी मिलाएं और इस मिश्रण को छानकर गिलास में डालें। अब इस पेय का सेवन करें।

मिंट जिंजर लेमनेड:- यह लेमनेड स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक है, जिसका सेवन आप सर्दियों में बार-बार करना पसंद करेंगे। अच्छी बात है कि यह पेय शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सक्षम है। इसे बनाने के लिए एक जार में थोड़ा पुदीने का पेस्ट, अदरक का रस और नींबू का रस निचोड़ें। इसके बाद इसमें पानी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें शुगर सिरप और कुछ पुदीने की पत्तियां डालकर इसका सेवन करें।

भिलाई इस्पात संयंत्र में 5जी नेटवर्क का सफल परीक्षण, सार्वजनिक क्षेत्र में तकनीकी प्रगति का नया अध्याय
इंडियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत हमर भिलाई की टीम ने निकाली स्वच्छता रैली… शहर को कचरा मुक्त बनाने ली शपथ
मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन
CG News : तीन दिवसीय गिरौधपुरी मेला 4 मार्च से, 1000 से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात
कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्दियों में बालों की बेहतर देखभाल के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…
Next Article Accident : नहर में गिरी अनियंत्रित हाइवा, चालक की मौत…. धमतरी से गुंडरदेही जा रही थी हाइवा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?