ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में कल होगा भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, कांग्रेस को फिर पटखनी देने बनेगी रणनीति… संभागीय सम्मेलन कर पार्टी करेगी मंथन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में कल होगा भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, कांग्रेस को फिर पटखनी देने बनेगी रणनीति… संभागीय सम्मेलन कर पार्टी करेगी मंथन

By Mohan Rao
Published: January 5, 2024
Share
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि
SHARE

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी ने अगले कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इस सिलसिले में शनिवार को दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। जिला भाजपा संगठन इस कार्यक्रम को सफल बनाने जी जान से जुटा है। इस संभागीय बैठक में मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपाध्यक्ष बनने के बाद किरण सिंह देव पहली बार आ रहे हैं। इनके अलावा प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। हालांकि आयोजन को कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का नाम दिया गया है, लेकिन इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की झलक देखने को मिलेगी। दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीटों में से भाजपा को महज 10 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। पार्टी अब हारी हुई 10 सीटों को लोकसभा चुनाव में अपने साथ करने की रणनीति पर काम कर रही है। संभावना है कि विधानसभा की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को पटखनी देने का संदेश इस आयोजन से निकलकर आए।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की खुमारी अभी उतरी भी नहीं है और भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। संभाग की 20 से 10 सीटों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। अब हार वाली इन 10 सीटों पर जीत के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। इतना ही नहीं हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लोकसभा चुनाव की तैयारी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का अभिनंदन समारोह दुर्ग में आयोजित होने जा रहा है। 6 जनवरी को पं. रविशंकर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन तय किया गया है। जहां संभाग के सभी दिग्गज नेता, मंत्री, विधायक सहित अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की यह पहली बड़ी सभा होगी। जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में संभागीय बैठक आयोजित कर कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी के मार्गदर्शन में चर्चा हुई। बैठक में संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि आगामी 6 जनवरी शनिवार को दुर्ग में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों का आगमन होगा। 06 जनवरी के बाद दुर्ग संभाग की सभी 20 सीटों में संपन्न विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक आहूत करनी है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने, संशोधित करने के काम में तेजी लाने और राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व घर घर जनता से संपर्क के साथ 22 जनवरी का दिन हर्षोल्लास से मनाने की कार्ययोजना बनी। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से सभी मोर्चों की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन और नव मतदाता सम्मेलन करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के प्रथम आगमन की तैयारी को लेकर जिला भाजपा दुर्ग जिला संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, दुर्ग जिले की 20 में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है और दुर्ग संगठन जिले के 5 में से 4 सीटों पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की बदौलत भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भूपेश सरकार के मंत्री स्तर के लोगों को हराया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की सराहना के लिए आ रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव के आगमन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक के पश्चात जिला भाजपा के नेताओं ने कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्थलों का अवलोकन किया। अवलोकन पश्चात जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में पंडित रविशंकर स्टेडियम को कार्यक्रम स्थल के लिए चयनित किया गया।

2018 में जीती थी महज 2 सीटें
2018 में भाजपा को दुर्ग संभाग की 20 सीटों में से महज 2 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। इनमें एक सीट तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व दूसरी सीट दुर्ग जिले की वैशाली नगर थी, जहां से विद्यारतन भसीन को जीत मिली थी। कांग्रेस ने ऐसी ही जीत अन्य संभागों में भी हासिल की, जिसकी बदौलत प्रदेश में उसकी सरकार बनी। लेकिन इस बार बेहतर रणनीति और चुनाव प्रबंधन की बदौलत भाजपा ने 2018 की तुलना में 8 सीटें ज्यादा जीतीं। पार्टी के वरिष्ठ नेता इससे संतुष्ट नहीं है, इसीलिए अब उन 10 हारी हुई सीटों को लोकसभा चुनाव के माध्यम से जीतने की तैयारियां शुरू की गई है। वहीं दुर्ग जिले की बात करें तो 2018 में भाजपा के खाते में 6 में से महज 1 सीट ही आई थी। जबकि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 4-2 से लीड हासिल की है।

लोकसभा जीते पर विधानसभा में मिली हार
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग संसदीय सीट से विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया था। श्री बघेल ने इस चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की थी। सांसद रहते हुए उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में पाटन सीट से उतारा गया, जहां से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में थे। सांसद विजय बघेल और भाजपा संगठन ने इस चुनाव में खूब मेहनत की, बावजूद इसके उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि भूपेश बघेल को क्षेत्र विशेष तक सीमित रखने में भाजपा कामयाब रही। भूपेश बघेल को आक्रामक राजनीति करने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। पार्टी की रणनीति थी कि विजय बघेल जैसे कद्दावर नेता को यदि भूपेश बघेल के खिलाफ उतारा जाए तो इसका असर पूरे प्रदेश में होगा। विजय बघेल भले ही विधानसभा का चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी और सीनियर नेताओं का दिल जीतने में वे कामयाब रहे।

केला भी पहुंचा सकता है आपको नुकसान, जानिए कैसे
शंकर नाला के ढ़लाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक वोरा, कहा- मुख्य सड़क सौंदर्यीकरण मालवीय नगर चौक तक पहुंचा…. जनता को जल्द मिलेगी धूल मुक्त सड़क की सौगात
आदिपुरुष पर विवाद : विहिप व बजरंग दल ने कहा बैन करें फिल्म, थिएटर संचालकों को भी दी चेतावनी
रजा अवार्डी कलाकारों की प्रदर्शनी दिल्ली में शुरू, छत्तीसगढ़ से योगेंद्र भी शामिल
गणतंत्र दिवस पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी होगी पहली किश्त: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ का निजी वाहन पलटने से 17 जवान घायल, पांच की हालत गंभीर, रायपुर किया गया रेफर
Next Article फेडरेशन कप नेशनल सायकल पोलो चैम्पियनशिप छत्तीसगढ़ की महिला टीम विजेता, इंडियन एयरफोर्स ने जीती मेन्स चैंपियनशिप

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?