ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार से बच्चा चोरी कर MP भागने की थी तैयारी, मोहल्ले वालों की सतर्कता से पकड़ में आया बच्चा चोर गिरोह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार से बच्चा चोरी कर MP भागने की थी तैयारी, मोहल्ले वालों की सतर्कता से पकड़ में आया बच्चा चोर गिरोह

By Mohan Rao
Published: September 28, 2022
Share
खाुर्सीपार में पकड़ाया बच्चा चोर गिरोह
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने गिरोह की चार महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। शातिर गिरोह शहडोल मध्यप्रदेश का है और बच्चों को चुराकर मध्यप्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। मोहल्ले वालों की सतर्कता से डायल 112 की टीम ने गिरोह की महिलाओं को दबोचा। पुलिस ने इसके बाद बड़ी ही सावधानी से चोरी गए बच्चों का भी सकुशल रेस्क्यू किया।

खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। खुर्सीपार जोन 2 निवासी कृष्णा सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 4.40 बजे अचानक एक बच्ची व बच्चे को लेकर कुछ लोग भागने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर निकल गए और डायल 112 को सूचना दी। मोहल्ले वालों ने चार महिलाओं को पकड़ रखा था और उनका ही एक साथी बच्चों को लेकर भाग गया था। सूचना के बाद तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया।

पकड़ी गई महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ करने पर पहले वे गुमराह करने लगे और रोने भ लगे। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया सच बताने पर उन्हें छोड़ दिया जाएगा। पुलिस की बातों में आने के बाद महिलाओं ने सारा सच उगल दिया। महिलाओं ने बताया कि वे सभी शहडोल मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उनका एक साथी बसंत गौड के पास बच्चे है। वे बच्चों को शहडोल लेकर जाना चाहते थे।

इसके पुलिस ने महिलाओं ने ही बसंत गौड को फोन करवाया और उसे बाबा बालकनाथ मंदिर के पास बुलाया। बसंत गौड बच्चों को लेकर पहुंचा तो पुलिस ने घेराबंदी कर बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया। वहीं बसंत गौड को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं में सुनीता पति बसंत सिंह (35), कलावति गोड पति गजाधर गोड (58), धारा बाई पति अजय गोड (28) व रूपा बाई पति कौशल (26) शामिल हैं। सभी ग्राम घनपुरी वार्ड 22 जिला शहडोल मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

CG Crime : राजधानी में गार्ड का मर्डर, शराब दुकान बंद होने से नाराज बदमाश ने लोहे की रॉड से मारा
कर्तव्य पथ पर गूंजा छत्तीसगढ़ के जनजातीय शौर्य का इतिहास, देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
अपहरण में विफल होने पर बीकॉम छात्रा को बीच सड़क पर मारी गोली, मौत
मनरेगा में छत्तीसगढ़ में 29.81 लाख परिवारों को औसत 52 दिनों का रोजगार
जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुआ मेडिशटर एप, दूर बैठे-बैठे मंगवा सकेंगे दवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पति की मौत के बाद रिश्तेदार ने किया दो बच्चों की मां से बलात्कार, ठीक से बोल नहीं पाती महिला, फायदा उठाता रहा दरिंदा पति की मौत के बाद रिश्तेदार ने किया दो बच्चों की मां से बलात्कार, ठीक से बोल नहीं पाती महिला, फायदा उठाता रहा दरिंदा
Next Article किसान की फसल बचाने की चाहत ने ली युवक और भालू की जान, फेंसिंग तार के एक छोर पर भालू तो दूसरे छोर से चिपका था युवक किसान की फसल बचाने की चाहत ने ली युवक और भालू की जान, फेंसिंग तार के एक छोर पर भालू तो दूसरे छोर से चिपका था युवक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?