ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत

By @dmin
Published: June 25, 2020
Share
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
SHARE

नयी दिल्ली (एजेंसी)। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस में बड़ी टूट होने का संकेत दिया है। शाह ने कहा है कि कांग्रेस में बड़े-बड़े नेता घुटन महसूस कर रहे हैं। शाह ने यह संकेत ऐसे समय में दिया है, जब पार्टी के भीतर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने आपातकाल के 45वीं बरसी पर ट्वीट कर कहा कि सत्ता के लालची परिवार ने रातों रात पूरे देश तको जेल खाना बना दिया। शाह ने कहा कि पिछले दिनों सीड्बलूसी की बैठक हुई, जिसमें कई नेताओं को बोलने नहीं दिया गया। कांग्रेस में लोग अब घुटन महसूस कर रहे हैं।
शाह ने आगे कहा कि भारत की एक प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को खुद से यह पूछने की जरूरत है कि आखिर आज भी उसकी मानसिकता आपातकाल वाली क्यों है? पिछले दिनों पार्टी के प्रवक्ता संजय झा के हटाने पर इशारा करते हुअ अमित शाह ने कहा कि क्यों एक परिवार से बाहर के सदस्य अपनी बात नहीं रख सकते। कांग्रेस के नेता क्यों आज अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। यही हाल रहा तो जनता से कांग्रेस की दूरी बढ़ती ही चली जाएगी।

Contents
  • कांग्रेस ने किया पलटवार
  • 21 महीने का आपातकाल
  • क्यों लगा था आपातकाल

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शाह के ट्वीट पर पलटवार किया है। सुरजेवाला ने कहा कि इस तरह के बयान देने वाले को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी ने एक व्यक्ति को बढ़ाने के लिए लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और संजय जोशी जैसे कई नेताओं को साइडलाइन कर दिया।
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश पर थोपे गए आपातकाल के 45 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और इसे उसकी अधिनयाकवादी मानसिकता का परिचायक करार दिया। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता है, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया। ये हमारे सत्याग्रहियों का तप ही था जिससे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों ने एक अधनियाकवादी मानसिकता पर सफलतापूर्वक जीत प्राप्त की।

21 महीने का आपातकाल

25 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। आपातकाल के लागू होते ही देश में विपक्ष के बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया, जबकि मीडिया पर पाबंदी लगा दी गई। 21 महीनो तक देश में आम आदमा के जीने का अधिकार तक छीन लिया गया। हालांकि बाद में इंदिरा ने देश में यह काला कानून खत्म कर चुनाव कराने की घोषणा की थी।

क्यों लगा था आपातकाल

आपातकाल के पीछे कई वजहें बताई जाती है, जिसमें सबसे अहम है 12 जून 1975 को आए इलाहाबाद हाईकोर्ट का एक फैसला। 12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर छह साल तक चुनाव लडऩे पर प्रतिबंध लगा दिया। कोर्ट के फैसले के बाद इंदिरा गांधी पर विपक्ष ने इस्तीफे का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। बि बताया जाता है कि इसी दौरान इंदिरा के करीबी और पश्चिम बंगाल के सीएम सिद्धार्थ शंकर रे ने आपातकाल लगाने की सलाह दे डाली। आपातकाल के जरिए इंदिरा गांधी ने उसी विरोध को शांत करने की कोशिश की।

Big news : ट्रेनों की लेटलतीफी व रद्द होने पर सीएम बघेल नाराज, पीएम मोदी को पत्र लिख कह दी यह बात
सड़कों के विकास ने किया पर्यटन केंद्रों की दूरी कम
हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मिला प्यार-राहुल गांधी
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने बदला एलआईसी का नाम, कहा- ‘अब भारतीय अडानी बीमा निगम’
गोधन न्याय योजना और गौठान की गतिविधियों का राजस्थान के 12 आईएएस अधिकारियों ने किया अवलोकन…. संचालित गतिविधियों को अधिकारियों ने सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फेयर एंड लवली नहीं रहेगा Fair , ब्रांड का नाम बदलेगी हिन्दुस्तान यूनीलीवर फेयर एंड लवली नहीं रहेगा Fair , ब्रांड का नाम बदलेगी हिन्दुस्तान यूनीलीवर
Next Article MS Dhoni हैं मेरे आइडियल- रहीम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?