ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन में कोई ना रहे भूखा इसलिए जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं फुट पैकेट, आयुक्त ने की भोजन वितरण के लिए नोडल अधिकारी सहित कर्मचारियों की नियुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन में कोई ना रहे भूखा इसलिए जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं फुट पैकेट, आयुक्त ने की भोजन वितरण के लिए नोडल अधिकारी सहित कर्मचारियों की नियुक्ति

By @dmin
Published: April 7, 2021
Share
There is no starvation in lockdown, so foot packets are being delivered
There is no starvation in lockdown, so foot packets are being delivered
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंदों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है इसके लिए प्रत्येक जोन में निगम के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं ताकि निगम के क्षेत्रों में भूखे, गरीब, असहाय लोगों तक भोजन उपलब्ध कराया जा सके। कई लोग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास भी गुजर बसर करते हैं ऐसे लोगों को भी चयनित किया जा रहा है। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर कहा है कि कोई भी व्यक्ति जो जरूरतमंद है लॉकडाउन के दौरान भूखा न रहे तथा जरूरतमंदों तक राहत सामग्री भोजन पहुंचे।
जोन के क्षेत्रों में मांग एवं आवश्यकतानुसार फूड पैकेट पका भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। जोन क्रमांक एक में लगभग 110 पका भोजन पैकेट, जोन क्रमांक 2 में 110, जोन क्रमांक 3 में 110, जोन क्रमांक 4 में 110 एवं जोन क्रमांक 5 में 50 पका भोजन का पैकेट पहुंचाने का कार्य आज किया गया। फूड पैकेट के प्रतिदिन की आवश्यकता की जानकारी जोन के अधिकारियों से लेते हुए उस आवश्यकता के आधार पर पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। लॉक डाउन के दौरान भूखे, असहाय, गरीब, मजदूर, विक्षिप्त, बेसहारा जिनके पास खाने के लिए भोजन नहीं है या वह भोजन बनाने आदि में असहाय हैं ऐसे लोगों तक पका भोजन पहुंचाने का कार्य निगम प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
भोजन के लिए नोडल अधिकारी सहित कर्मचारियों की नियुक्ति उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल 2021 तक लॉकडाउन का आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है! ऐसे में कई जरूरतमंदों के पास भोजन की समस्या खड़ी हो जाती है। रोज काम कर खाने वाले लोग भोजन की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अभिनव पहल करते हुए इन तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था करवाई है। इसके लिए निगम के महिला एवं बाल विकास के प्रभारी अजय शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भोजन वितरण में इनके सहायता के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश पालवे, मनहरण लाल टंडन, गोपाल यादव, कृष्ण कुमार, चिंतामणि, भागीरथी वर्मा, गणित कुमार बघेल, गोपी प्रसाद पांडे, कोमल बघेल, राजेश जांगड़े, सोनी सोनवारी एवं भारद्वाज मेश्राम को संलग्न किया गया है।

त्योहारों से पहले जनता को तोहफा, सरकार ने घटाया खाने के तेलों पर आयात शुल्क… जाने आपकी जेब को कितनी मिलेगी राहत
दुर्ग में इंटरसेप्टर वाहन से 23 सौ से ज्यादा लोगों को कटा चालान, ट्रैफिक विभाग ने वसूला 25 लाख से ज्यादा का जुर्माना
अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया… भाजपा पार्षद दया सिंह ने जताया विरोध, कहा-तत्काल बंद करें यह व्यवस्था
बारिश के पहले सड़कों की मरम्मत शुरू, विधायक रिकेश ने कहा वैशाली नगर में सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए गड्ढे
वनांचल क्षेत्र में सड़क निर्माण से मिलने लगी बुनियादी सुविधाएं : नारायणपुर में पहाड़ों को काटकर बनाया गया सड़क मार्ग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दहशत के बीच पलायन का दौर शुरू, दिल्ली स्टेशन पर लगी हजारों की भीड़ दहशत के बीच पलायन का दौर शुरू, दिल्ली स्टेशन पर लगी हजारों की भीड़
Next Article राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?