ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, लेकिन बड़ी आबादी के संक्रमित होने का खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, लेकिन बड़ी आबादी के संक्रमित होने का खतरा

By @dmin
Published: June 11, 2020
Share
भारत में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, लेकिन बड़ी आबादी के संक्रमित होने का खतरा
भारत में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, लेकिन बड़ी आबादी के संक्रमित होने का खतरा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना का सामुदायिक प्रसार हो रहा है या नहीं हो रहा है? यह पिछले कुछ दिनों से बड़ा सवाल बना हुआ था। अब इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमार) ने आंकड़ों के साथ यह साफ कर दिया है कि देश अभी कोरोना वायरस के तीसरे चरण या कम्युनिटी स्प्रेड की स्थिति में नहीं है। हालांकि, आईसीएमआर ने यह भी कहा है कि आबादी के बड़े हिस्से को अब भी कोविड-19 संक्रमण का खतरा है।
आईसीएमार ने कोरोना वायरस की सही स्थिति का आंकलन करने के लिए 83 जिलों में सीरो-सर्वेक्षण किया है। इनमें 0.73 प्रतिशत आबादी के कोरोना वायरस के पहले संपर्क में आने के सबूत मिले हैं। आईसीएमआर ने कहा कि सीरो-सर्वेक्षण दर्शाता है कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में लॉकडाउन और संक्रमण को काबू करने के लिए उठाए गए कदम सफल रहे।
आईसीएमार के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा, भारत एक बहुत बड़ा देश है और प्रसार (कोरोना का) बहुत कम है। भारत कम्युटी ट्रांसमिशन में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जांच करना, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना, प्रभावी निगरानी बनाए रखना, कोविड-19 को रोकने की रणनीति लागू करना जारी रखना होगा।
आईसीएमआर ने कहा है कि भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामले (20.77) हैं, जबकि वैश्विक औसत 91.67 है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर प्रति एक लाख की आबादी पर 0.59 है।
बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है, लेकिन इसकी घोषणा केंद्र सरकार को करनी है। दिल्ली डिजास्टर अथॉरिटी की एक बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि सरकार को दिल्ली में 50 फीसदी मरीजों के संक्रमण का स्रोत नहीं बता चल पा रहा है।

एसएसबी जवान ने ड्यूटी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, स्पर्श हास्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत
कैंप-2 में गाय को चाकू से गोदा, बदमाश ने 50 से ज्यादा वार किए, हिन्दूवादी संगठनों ने घेरा थाना
अपने बयान से छेड़ दी थी साउथ वर्सेज बॉलीवुड की जंग, तीन बार बेस्ट एक्टर भी बने किच्चा सुदीप
छत्तीसगढ़ में भूकंप : कोरबा में हिली धरती और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तक दिखा असर, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी के छह मामलों में दो शातिर पुलिस गिरफ्त में, 14 लाख नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात जब्त
Next Article Initiatives to benefit common people in Sector-9 hospital after CM's directive: Hospital management and district administration are working together सीएम के निर्देश के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में आम लोगों को लाभ दिलाने पहल: अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन मिलकर बना रहे योजना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?