ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में लाखों की चोरी : थाने के पीछे चोरों ने की सेंधमारी, शादी में गया था पूरा परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में लाखों की चोरी : थाने के पीछे चोरों ने की सेंधमारी, शादी में गया था पूरा परिवार

By Mohan Rao
Published: May 10, 2026
Share
सुपेला में चोरी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में बीती रात लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। राधिका नगर जो कि थाने के पीछे बसा हुआ है और वहीं पर चोरों ने सेंधमारी की। शनिवार की रात को पूरा परिवार शादी में शामिल होने गया और इधर इतनी बड़ी वारदात हो गई। परिवार शादी से लौटा तो चोरी का खुलासा हुआ। जानकारी मिलने के बाद सुपेला पुलिस पहुंची। फिलहाल जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस घर में चोरी हुई वह रेलवे में लोको पायलट त्रिलोकी नाथ का है। त्रिलोकी नाथ शनिवार की रात घर पर लॉक लगाकर खुर्सीपार अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात लौटे और घर के भीतर गए तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। घर के भीतर कमरे में अलमारी खुली थी और उसमें से कीमती सामान गायब था। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, करीब 1 लाख रुपए कैश और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घर वालों का कहना है कि चोर लगभग 7 से 8 लाख रुपए का सामान ले गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद रात को ही पुलिस पहुंची तो जांच शुरू की। घर के बाहर सीसी टीवी कैमरा लगा है लेकिन वह भी बंद मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि जल्दबाजी में स्विच बंद हो गया होगा। रविवार को सुबह भी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आगे बढ़ाया। आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि परिवार कुछ घंटों के लिए घर से बाहर गया और चोरी हो गई। पुलिस को आशंका है कि चोरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।

बीजापुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या, घर से बाहर बुलाकर मारा… मुखबिरी का था शक
सर्वसम्मति से बनी शौण्डिक समाज भिलाई-दुर्ग की कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष बने उमेश कुमार साहू
पोस्ट कोविड फॉलो-अप कैंप में 107 लोगों की जांच
छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: यह ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ पर ‘किड्स जूनियर्स विशेष एपिसोड वीक’
अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : NIA व ईडी ने 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर की रेड… 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सहायक उपकरण वितरण से दिव्यांगजनों को मिली नई दिशा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ सहायक उपकरण वितरण से दिव्यांगजनों को मिली नई दिशा
Next Article मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री  साय

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?