ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बालोद के बाफना ज्वैलरी शोरूम में चोरी का खुलासा, MP से पकड़ाए 12 चोर… कंबल बेचने के बहाने की थी रेकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

बालोद के बाफना ज्वैलरी शोरूम में चोरी का खुलासा, MP से पकड़ाए 12 चोर… कंबल बेचने के बहाने की थी रेकी

By Mohan Rao
Published: July 2, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पिछले दिनों हुई चोरी का खुलासा हो गया है। बाफना ज्वैलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के छिंउवाड़ा से 12 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 32 किलो से ज्यादा सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद किया है। यह शातिर कंबल बेचने के बहाने रेकी करते और मौका मिलते ही चोरी कर भाग जाते थे। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब सहित कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। चोरी के गहने खरीदने वाले पर भी कार्रवाई की गई है।

बता दें अर्जुंदा थाना क्षेत्र स्थित बाफना ज्वैलर्स के शोरूम में 24-25 जून की दरमियानी रात को चोरी हुई थी। यह शोरूम कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद के प्रतिनिधि हैं। इनकी शिकायत के बाद बाद जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने अलग-अलग जगहों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन में चार संदिग्ध दिखाई दिए। संदेही वाहन का राजनांदगांव में पहले से होना पाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने राजनांदगांव निवासी लाखन सिंह भाटिया और महेश वाल्मीकि को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह कंबल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर ज्वैलरी शॉप की रेकी किया करते थे। इसके बाद पांढुर्णा मध्यप्रदेश निवासी चंरण सिंह व संगम सिंह को सूचना दी थी। इसके बाद चरण सिंह व संगम सिंह राजनांदगांव पहुंच और 10 दिन रुककर चोरी की साजिश रची। इसके बाद 24 जून की रात चरण सिंह, संगम सिंह, लाखन सिंह और महेश वाल्मीकि चारपहिया वाहन लेकर आए और बाफना ज्वैलर्स की दुकान में लगा शटर का ताला तोड़कर चोरी की। वहां से सोने के 1.620 किलो, चांदी के 31 किलो और 1.78 लाख रुपए, सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर ले गए। राजनांदगांव में गहनों व रुपयों का बंटवारा कर सभी अपने-अपने घर के लिए चले गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से जानकारी मिलने के बाद चरण सिंह और संगम सिंह की तलाश में टीम पंजाब के अमृतसर और टीम पांढुर्णा मध्यप्रदेश भेजी गई। टीम ने दोनों आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फर्जी नम्बर प्लेट बनवाकर गाड़ी में उसका उपयोग करते थे। आरोपियों से चोरी के गहने खरीदने वाला राजनांदगांव का सुनार रामकुमार सोनी भी पकड़ा गया है। इसके बाद दोनों आरोपियों मकानों में मेटल डिटेक्टर की मदद से तलाशी ली। तलाशी में फर्श के नीचे दबाकर आधा बोरी में भरकर रखे गए करीब 15 किलो से अधिक कीमती जेवरात बरामद हुए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक, तवेरा कार, लोहे के रॉड बरामद हुए हैं। बालोद पुलिस के साथ, राजनांदगाव, दुर्ग पुलिस की विशेष भूमिका रही।

इस पूरे मामले में शास्त्री वार्ड पाढुर्णा, मध्यप्रदेश निवासी संगम सिंह बावरी व चरण सिंह भादा, अटल आवास पेन्ड्री, राजनांदगांव निवासी लाखन सिंह भाटिया, संजू सिंह, सागर भोजपुरी, रामकुमार सोनी व महेश वाल्मीकि, हरदा मध्यप्रदेश निवासी राजेन्द्र सिंह व सुरजीत सिंह, भोपाल निवासी हरविंदर सिंह, छिन्दवाड़ा निवासी राणदीप सिंह और कुलजीत सिंह शामिल हैं।

विश्व सिकल सेल दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष पहल, 19 जून को आदिवासी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर
फैसला: ट्रिब्यूनल सुधार एक्ट और नियुक्ति में देरी पर केंद्र को फटकार, सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार नहीं करती अदालत के फैसले का सम्मान
Breaking News : 7 मई घोषित होंगे सीजी बोर्ड के परिणाम, सीएम साय करेंगे 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा
सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां
27 लाख की धोखाधड़ी, बैंक में दूसरे की फोटो चिपका कर ले ली लोन, जब खाते से कटे एक साथ रुपए तब हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 259 # 02 July 2023
Next Article साहू समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: भूपेश बघेल साहू समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: भूपेश बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?