ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाबालिग को धमकाकर उसके मामा के घर पर कराई चोरी, पार्षद पुत्र सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

नाबालिग को धमकाकर उसके मामा के घर पर कराई चोरी, पार्षद पुत्र सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 11, 2026
Share
SHARE

भिलाई। नाबालिग को धमकी देकर उसे अपने मामा के घर में चोरी करवाने वाले पार्षद पुत्र सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन माह पुराने मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खासबात यह है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की संलिप्तता एक अन्य चोरी के मामले में भी सामने आई। दोनों मामलों में लगभग 8 लाख रुपए का मशरुका पुलिस ने बरामद किया है।

दरअसल इस मामले में मोहम्मद मोहसिन खान निवासी दुर्गानगर जुनवानी रोड  द्वारा चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि करीब 2-3 माह पूर्व उसके 17 वर्षीय नाबालिग भांजे को कांग्रेस पार्षद रविशंकर कुर्रे के पुत्र अनुराग कुर्रे एवं उसके साथी करन सोनी और रोहित गुप्ता द्वारा धमकी देकर घर से सोने के जेवरात लाने के लिए दबाव बनाया गया। उसके माध्यम से प्रार्थी के घर से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की कान की बाली एवं एक सोने का मंगलसूत्र चोरी कराया गया।

रिपोर्ट पर धारा 351(3), 305(ए), 95, 61(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों की निशानदेही से चोरी के सोने के जेवरात सहित चौकी स्मृतिनगर के अन्य अपराध से संबंधित चोरी की मशरूका भी बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में अनुराग कुर्रे, करन सोनी और रोहित गुप्ता को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की कान की बाली एवं एक सोने का मंगलसूत्र सहित अन्य चोरी की मशरूका बरामद किया है। दोनों प्रकरणों में कुल लगभग 8,00,000 रुपये की मशरूका जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की त्वरित पतासाजी, पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्रवाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा दोनों अपराधों को आपस में जोड़कर चोरी की मशरूका की बरामदगी सुनिश्चित करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

छत्तीसगढ़ में थोक किराना व्यापारी से लूट, वसूली से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
सीएम भूपेश बघेल बोले- स्थानीय उद्योगों के लिए लौह अयस्क और कोयले की नहीं होगी कमी…. उद्योगों के लिए 42 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित
अम्बेडकर अस्पताल में मरीजों के खून जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर शुरू हुई यह व्यवस्था
CG में संचालित की जा रही देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना… गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए मिल रही 20 लाख रूपए तक की सहायता
ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन में शामिल जवानों का किया सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा 
Next Article बस्तर तिरंगा यात्रा : नक्सल प्रभाव से बाहर आए गांवों तक पहुंचेगी बाइक रैली, डिप्टी सीएम शर्मा होंगे शामिल

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?