ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दशहरे की छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूल में चोरी, कंप्यूटर से लेकर प्रिंटर व खेल सामान पर साफ किया हाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दशहरे की छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूल में चोरी, कंप्यूटर से लेकर प्रिंटर व खेल सामान पर साफ किया हाथ

By Mohan Rao
Published: October 15, 2024
Share
धमधा थाना दुर्ग
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में दशहरे की छुट्टियों के दौरान स्कूल में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने स्कूल के प्रिंसीपल कक्ष व ऑफिस रूम से कंप्यूटर से लेकर प्रिंटर सहित अन्य सामान चुरा लिया है। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। सोमवार को जब सुबह स्कूल खुला तो चोरी की जानकारी सामने आई। इस मामले में स्कूल के शिक्षक की शिकायत पर धमधा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(e)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

धमधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दारगांव का है। यहां के शिक्षक चंद्रमणी साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 अक्टूबर 2024 से 13 अक्टूबर 2024 तक दशहरा का शासकीय अवकाश होने से स्कूल की छुट्टी थी। 11 अक्टूबर प्राचार्य एस लिखारे एवं अन्य शिक्षक दीपेन्द्र कुमार मिश्रा, शिवेन्द्र बहादुर सिंह एवं प्यून उमेश कुमार साहू शासकीय काम से स्कूल आफिस गये थे। तब आफिस में शासकीय कम्प्यूटर सेट रखा हुआ था। सभी 12 बजे तक आफिस काम पूर्ण चले गये।

सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को सुबह करीबन 7 बजे स्कूल का साफ सफाई करने प्यून पहुंचा और प्राचार्य को फोन कर बताया कि स्कूल के आफिस का दरवाजा टूटा हुआ है और स्कूल के आफिस मे रखा सामान चोरी हो गया है। इसके बाद स्कूल के प्राचार्य एस लिखारे ने शिक्षक शिवेन्द्र बहादुर सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी शिक्षक स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल के आफिस का दरवाजा खुला हुआ था। आफिस में जाकर देखे तो आफिस में रखा 2 मानिटर एक डेल कंपनी का एवं दूसरा एलजी कंपनी का, दो माऊस, दो कीबोर्ड, दो यूपीएस दोनो इंटेक्स कंपनी का, दो सीपीयू दोनों डेल कंपनी का, कैनन कंपनी के दो प्रिंटर, सीसीटीवी का मानीटर एवं खेल का सामान 6 फुटबाल चोरी हो गए। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 433
पत्नी ने पति की इस हरकत से तंग आकर कर दिया ये कांड, कैमरे में कैद हुआ पूरा नजारा
Cricket News: सचिन के बाद अब धोनी के सम्मान में बीसीसीआई का बड़ा कदम, 10 के बाद अब 7 नंबर की जर्सी को किया रिटायर
निर्वाचन प्रक्रियाओं को मजबूत करने की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग ने उठाए साहसिक कदम, डिजिटल प्रशिक्षण की योजना
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने घोषित किया छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : मुंगेली में ब्राउन शुगर की तस्करी, एक नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार
Next Article Bhilai Breaking : आधीरात युवक पर कटर से हमला, घर के पास बैठा था युवक…. आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?