ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुलेरो में पुलिस सायरन लगाकर बजा रहा था युवक, लोगों ने वीडियो बनाकर एसपी को भेजा, 2000 का कटा चालान.. देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बुलेरो में पुलिस सायरन लगाकर बजा रहा था युवक, लोगों ने वीडियो बनाकर एसपी को भेजा, 2000 का कटा चालान.. देखें Video

By Mohan Rao
Published: February 7, 2023
Share
बोलेरों में पुलिस सायरन बजाने वाले का कटा चालान
SHARE

भिलाई। चार पहिया वाहन बुलेरो में पुलिस सायरन लगाकर युवक सड़क पर रौब दिखा रहा था। गाड़ी को आगे पीछे कर सायरन बजा रहा था। सायरन सुनने वाले आसपास के लोग काफी परेशान हो रहे थे लेकिन बोलेरो चला रहे युवक को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। इस दौरान लोगों ने सायरन बजाते हुए उसका वीडियो बनाया और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को भेज दिया। फिर क्या था पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और उसके वाहन से सायरन निकलवाया और उसका 2000 रुपए का चालान भी बनाया।

त्वरित कार्यवाही – यातायात पुलिस दुर्ग।@CG_Police @ipskabra @DurgDist @ pic.twitter.com/0sPw9I2aw2

— Durg Police (@PoliceDurg) February 7, 2023

दुर्ग पुलिस ने इन दिनों से आम लोगों द्वारा सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों से लेकर बाइक व अन्य वाहनों में ध्वनी प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एक दिन पहले रिसाली सेक्टर निवासी निखिल जांगड़े पिता प्रदीप जांगड़े अपनी बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 04 ईडी 2198 लेकर बाजार क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान एक जगह वह बोलेरो को आगे पीछे कर रहा था इस दौरान उसके वाहन से तेज पुलिस सायरन बज रहा था।

सायरन सुनकर आसपास के लोग शॉक्ड हुए क्योंकि बोलेरो में बैठा युवक न तो वीआईपी लग रहा था और नही पुलिस कर्मी। मौके से लोगों ने सायरन बजाते हुए उसका वीडियो बनाया और दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को भेज दिया। पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए वाहन का पता लगाया और यातायात कंट्रोल बुलाकार उसका 2000 रुपए का चालान बनवाया। इस दौरान उसका सायरन भी निकलवाया। दुर्ग पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि सड़क पर स्टंट करने वाले व प्रेशर हॉर्न बजाने वालों की वीडियो पुलिस को भेजें। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।

CG Breaking : प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर दंपति से लूट, 24 घंटे में पकड़ाए बदमाश
गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाई जाए शिक्षकों की ड्यूटी, हाईकोर्ट ने दिया सख्त निर्देश
Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी
यूपी के इन दो स्थानों का बदल जाएगा नाम, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी…
भिलाई निगम उप-चुनाव के लिए भाजपा घोषित किए प्रत्याशी, वार्ड 24 से प्रदीप सेन व वार्ड 35 से चंदन यादव को टिकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल प्रभावित इलाके की तीन बेटियों ने एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी, बनेंगी डॉक्टर नक्सल प्रभावित इलाके की तीन बेटियों ने एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी, बनेंगी डॉक्टर
Next Article डीईओ की कार्रवाई: मंगल को तीन शिक्षकों का हो गया अमंगल, लापरवाही पड़ी भारी डीईओ की कार्रवाई: मंगल को तीन शिक्षकों का हो गया अमंगल, लापरवाही पड़ी भारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?