ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस से बचने बदमाशों ने डेम में छिपाइ थी लाशें, जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाई करंट की चपेट में आने से हुई थी मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पुलिस से बचने बदमाशों ने डेम में छिपाइ थी लाशें, जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाई करंट की चपेट में आने से हुई थी मौत

By Mohan Rao
Published: December 19, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिन पहले ग्राम डागबंधी के एक डेम में मिली दो लाशों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल यह दोनों जंगल में चिडिया मारने गए थे और जंगली सूअर को मारने के लिए बिछाई गई करंट की चपेट में आ गए। जिन लोगों ने करंट का तार बिछाया था वे पुलिस से बचने दोनों के शवों को डेम में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामला थाना तुमला के चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र का है।

बता दें 14 दिसंबर को विलियम कुजूर उम्र 31 वर्ष व दिलीप राम खड़िया निवासी ग्राम सेरमाटोली के परिजनों ने थाना तुमला में सूचना दर्ज कराई थी। 12 दिसंबर को विलियम कुजूर व दिलीप खड़िया अपने कुछ साथियों के साथ ग्राम डांगबंधी के जंगल की ओर चिड़िया मारने गए हुए थे। जंगल में उनके कुछ साथी अन्य रास्ते से घर लौट आए,  विलियम कुजूर व दिलीप खड़िया  दूसरे रास्ते से घर लौट रहे थे, परंतु देर रात तक घर नहीं पहुंचे। विलियम कुजूर व दिलीप खड़िया के परिजनों व उनके साथ जंगल गए साथियों के द्वारा, जंगल जाकर खोज बीन किया जा रहा था, आस पास, रिश्तेदारों में भी पता साजी किया गया, कहीं पता नहीं चला। इस मामले में थाना तुमला में गुम इंसान दर्ज कर जांच पता साजी  व विवेचना में लिया  गया था।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम डांगबंधी के जंगल व आस पास के इलाकों में दोनों गुम व्यक्ति विलियम कुजूर व दिलीप खड़िया की खोज बीन की जा रही थी। साथ ही उनके साथ जंगल गए साथियों से भी पुलिस विस्तृत पूछताछ कर रही थी। चूंकि दोनों व्यक्ति अचानक गायब हुए थे, अतः पुलिस के द्वारा  किसी संज्ञेय अपराध की अंदेशा पर,पारिवारिक विवाद, दुश्मनी जैसे दूसरे एंगल पर भी जांच की जा रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से पता चला कि ग्राम डांग बंधी के एक व्यक्ति आरोपी आयटू लोहार, उम्र 30 वर्ष को डांग बंधी के कागजपुडा डेम के पास घूमते हुए देखा गया है, व उसकी गतिविधि भी संदिग्ध प्रतीत होती है, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी आयटू लोहार को हिरासत में लिया गया।

आरोपी आयटू लोहार से पूछताछ करने पर, वह बार बार अपना बयान बदलकर, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, परंतु पुलिस के मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आगे वह झुक गया और बताया कि दिनांक 12 दिसंबर को उसके द्वारा ग्राम डांगबंधी के ही अपने चार साथियों के साथ मिलकर, जंगल के पास एक अरहर के खेत में, जंगली सूअर को मारने के लिए  खुला बिजली का तार बिछाया गया था। रात में अरहर के खेत के पास जाकर देखा गया तो पाया कि  करंट की चपेट में आकर विलियम कुजूर व दिलीप खड़िया की मृत्यु हो गई थी, जिससे भय में आकर उनके द्वारा  बिजली के तार को हटा कर, साक्ष्य छिपाने के लिए, दोनो के शव को बोरे में भरकर, कुछ दूरी पर स्थित कागजपुड़ा डेम में बेशरम के पौधे की झाड़ी के नीचे छुपा दिया गया है।

आरोपी आयटू लोहार की निशानदेही पर पुलिस के द्वारा काग़जपुड़ा डेम से, दोनो गुम इंसान विलियम कुजूर व दिलीप खड़िया के शव को बरामद कर लिया गया है। घटना स्थल के निरीक्षण व शव के पंचनामा के पश्चात डॉक्टर से शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  डॉक्टर के द्वारा मृत्यु का कारण करंट से झुलसकर होना बताने पर, पुलिस के द्वारा मामले आरोपियों के विरुद्ध थाना तुमला में बी एन एस की धारा 105,238 व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी आयटू लोहार की निशानदेही पर मामले से जुड़े अन्य चारों आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जो कि मौके से फरार है, पुलिस के द्वारा लगातार उनकी पातासाजी की जा रही है, उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले की जांच व खुलासे में एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उनके नेतृत्व में ही  दोनों व्यक्तियों के गुम होने के सूचना से चार दिवस के भीतर मामले का खुलासा करते हुए, गुम व्यक्तियों के शवों को बरामद करते हुए एक आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। शेष अन्य आरोपियों की भी पहचान हो पाई है। मामले से जुड़े आरोपी आयटू लोहार के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है, अग्रिम कार्रवाई जारी है।आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम,  चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत दो व्यक्तियों के गुम के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के द्वारा जंगली सूअर को मारने हेतु बिछाए बिजली करंट तार की चपेट में आने से दोनों की मृत्यु हो गई थी, आरोपियों ने दोनों गुम व्यक्तियों के शव को डेम में छुपा दिया था। मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जो कि फरार हैं, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुएं में मिली मां-बेटे की लाश: आत्महत्या की आशंका, बच्चे के साथ तीन दिन से लापता थी महिला
भिलाई कांग्रेस की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों ने अलग अलग क्षेत्रों में जरुरतमंदों को बांटी सब्जियां व दवाओं की किट
आमिर खान ने केजीएफ 2 की पूरी टीम से लिखित में मांगी माफी, जानिए क्यों…
गुलाब का असर: विशाखापट्नम जा रहे हैं तो ध्यान दे… रेलवे ने रद्द कर दी हैं यह ट्रेने
राष्ट्रीय आम महोत्सव का समापन, कृषि मंत्री नेताम ने कहा- आम उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे छत्तीसगढ़ के किसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध परिवहन और अमानक स्तर का पाए जाने पर 204 क्विंटल धान जब्त
Next Article संरचनात्मक सुधारों से छत्तीसगढ़ में निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जमीनी क्रियान्वयन तेज़

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?