ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाढ़ का खतरा बताने रेलवे का प्रयोग, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के 12 रेलवे ब्रिजों पर लगा यह खास सिस्टम… जानिए कैसे करता है काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बाढ़ का खतरा बताने रेलवे का प्रयोग, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के 12 रेलवे ब्रिजों पर लगा यह खास सिस्टम… जानिए कैसे करता है काम

By Mohan Rao
Published: August 19, 2023
Share
वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम करेगा बाढ़ के खतरे से आगाह
SHARE

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत स्थित महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर नदियों का जलस्तर मापने के लिए मीटर गेज के स्थान पर नई तकनीक वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। सेंसर युक्त इस नए उपकरण से जलस्तर की पूरी जानकारी त्वरित मिल रही है। नदी में जल का स्तर अचानक बढ़ाने की स्थिति में इस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों के मोबाइल पर तुरंत अलर्ट मैसेज भी आयेगा, जिससे समय रहते संरक्षित रेल परिचालन को भी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के 12 महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर यह तकनीक लगाई गई है ।

बता दें इससे पहले पारंपरिक गेज पद्धति से नदियों का जलस्तर पता किया जाता था। इसमें त्वरित सूचनाएं नहीं मिल पाती थीं। वाटर लेवल रीडिंग में भी त्रुटि की संभावना होती थी। रेलवे ट्रैक और पुल पर खतरे का आकलन मुश्किल भरा होता था। कई बार बाढ़ का पानी ट्रैक पर भी आ जाता था। लेकिन, इस आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से नदियो पर जल के स्तर की निगरानी आसान हो रही है।

इस तरह काम करता है यह सिस्टम
नदियों के जलस्तर को मापने की पारंपरिक गेज पद्धति के स्थान पर आधुनिक वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम लगाया गया है। सेंसर युक्त यह सिस्टम ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है। इसमें एक चिप लगा रहता है। उसमें पुल से संबद्ध सहायक मंडल इंजीनियर, कार्य निरीक्षक और रेल पथ निरीक्षक आदि के मोबाइल नंबर दर्ज रहते हैं। पुल पर जलस्तर बताने वाले स्केल को सेंसर सिस्टम रीड करता रहता है। जब जलस्तर खतरे के निशान से बढ़ता या घटता है तो यह मशीन स्वत: संबंधित इंजीनियरों व अधिकारियों को एसएमएस भेजता है।

इन रेलवे पुलों पर लगाया गया है यह सिस्टम

  1. बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत झारसुगुड़ा एवं ईब स्टेशनों के मध्य ईब नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 184UP  
  2. बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत ईब एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 182UP
  3. बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत भूपदेवपुर एवं राबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 86UP
  4. बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत कोरबा एवं गेवरारोड स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 63DN  
  5. बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत नैला एवं चांपा स्टेशनों के मध्य हसदेव नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 46DN
  6. बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत जयराम नगर एवं अकलतरा स्टेशनों के मध्य रेलवे पूल क्रमांक 12MID
  7. रायपुर रेल मण्डल के अंतर्गत दगौरी एवं निपनिया स्टेशनों के मध्य शिवनाथ नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 462MID
  8. नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत रसमड़ा एवं दुर्ग स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 348DN
  9. नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत मुंडीकोटा एवं तुमसर स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 116UP
  10. नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत कन्हान एवं कामठी स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 34UP  
  11. नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत वडसा एवं ब्रम्ह्पुरी स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 159GCF
  12. नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत बरगी एवं ग्वारीघाट स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 348DN
चेम्बर की भिलाई इकाई की कार्यकारिणी घोषित: एक महामंत्री व 13 उपाध्यक्ष बने
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय… जन्माष्टमी पर्व पर मदिरा और चिकन-मटन की दुकानें रहेंगी बंद… पहली बार लिया गया यह निर्णय
सड़क निर्माण परियोजनाओं के कार्य समय सीमा में पूर्ण करें: अमिताभ जैन
पाली महोत्सव के समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- पुरातात्विक और पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं केे विकास से बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर, सरकार इसके लिए प्रयासरत
shreekanchanpath 355 # 08 Oct 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल 20 को 24 लाख से ज्यादा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वितरित करेंगे 1895 करोड़ की दूसरी किस्त
Next Article केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान का आज छत्तीसगढ़ दौरा… कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे भाग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?