ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking : दो दुकानों का गल्ला को तोड़कर पैसा पार करने वाला चोर निकला नाबालिग, ऐसे पकड़ाया शातिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Durg Breaking : दो दुकानों का गल्ला को तोड़कर पैसा पार करने वाला चोर निकला नाबालिग, ऐसे पकड़ाया शातिर

By Mohan Rao
Published: May 14, 2023
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो दुकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो दुकानों का गल्ला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी नाबालिग निकला। धमधा पुलिस ने एसीसीयू की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई है।

बता दें चोरी की यह दोनों वारदात 6 मई व 10 मई को हुई। धमधा के न्यारा पेट्रोल पंप के सामने कृषि सिचाई यंत्र दुकान एवं देवागंन पारा हटरी रोड सुमीत प्लाईवुड एवं ग्लास की दुकान के गल्ले से 35740 व 50 हजार रुपए चोरी कर लिया था। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के बाद वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर धमधा पुलिस व ACCU संयुक्त रूप से चोर की तलाश शुरू की। इस दौरान सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में नाबालिग ने चोरी की बात स्वीकार किया। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि धमधा के उक्त दुकानो मे टेस्टर एवं पेचकस से दुकान के गल्ला को तोड़कर 35740 रू. एवं 50000 चोरी किया था। सभी पैसे खर्च कर डाले और आरोपी के पास पुलिस ने 7000 रुपए, एक मोटर सायकिल ग्लैमर, दो मोबाईल फोन सैमसंग एवं वीवो कंपनी का, टेस्टर एवं पेचकस को जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना धमधा के निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, एएसआई संतुराम ठाकुर, तानसिंह सोनवानी, आरक्षक प्रसांत साहू, आर अमित वर्मा एवं ACCU से एएसआई राजेश पाण्डेय, चन्द्रशेखर सोनी, आरक्षक प्रदीप सिंह, आर जगजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।

अंकिता लोखंडे ने स्मार्ट जोड़ी में की पति विक्की जैन की तारीफ…
CG Assembly Elections 2023 : दुर्ग जिले के 1479 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना
विधायक वोरा ने कहा: 53 लाख की निधि से उभरेगीं शहर की खेल प्रतिभाएं…. ओपन जिम, बैडमिटन कोर्ट का होगा निर्माण
जूस क्लींज क्या है? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें…
राहत: ब्रिटेन के झुकने के बाद भारत ने ब्रिटिश यात्रियों को भी दी राहत, अब 10 दिन क्वारंटीन नहीं रहना होगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2 करोड़ से शहर के तालाबों का होगा सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण, 6 तालाबों के प्रदूषित पानी से मिलेगी जनता को राहत: वोरा 2 करोड़ से शहर के तालाबों का होगा सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण, 6 तालाबों के प्रदूषित पानी से मिलेगी जनता को राहत: वोरा
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 210 # 14 May 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?