ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुर्की की कार्रवाई करने बीएसआर (हाईटेक) हॉस्पिटल पहुंची निगम की टीम तो प्रबंधन ने जमा कराया चेक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कुर्की की कार्रवाई करने बीएसआर (हाईटेक) हॉस्पिटल पहुंची निगम की टीम तो प्रबंधन ने जमा कराया चेक

By @dmin
Published: October 29, 2020
Share
The team of the corporation reached the BSR
The team of the corporation reached the BSR
SHARE

भिलाई। बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल एमके खंडूजा, बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल जूनवानी (वर्तमान में हाईटेक बीएसआर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल) के अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करने आज निगम की टीम जोन आयुक्त जोन क्रमांक 1 सुनील अग्रहरी के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल प्रबंधन को कुर्की वारंट से पुन: अवगत कराया गया! कुर्की करने के लिए अस्पताल के प्रशासनिक भवन का चयन किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने संचालक के बाहर होने का बहाना बताया। परंतु निगम की टीम कुर्की के लिए सभी जरूरी सामग्री लेकर पहुंची थी। अस्पताल प्रबंधन ने कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए बकाया संपूर्ण राशि 1194484 रुपए का चेक दे दिया।
उल्लेखनीय है कि बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल का वर्ष 2019-20 तक की बकाया राशि रुपये 1194484.00 के लिए दिनांक 2 जुलाई 2020 एवं 13 अगस्त 2020 को छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 एवं 174 के अंतर्गत समय सीमा में बकाया राशि जमा करने नोटिस दिया गया था परंतु बीएसआर अस्पताल द्वारा राशि जमा नहीं की गई थी जिस पर आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कुर्की का वारन्ट जारी किया। कुर्की की कार्रवाई के लिए 2 नवंबर तक का समय दिया गया था। कुछ दिन पूर्व ही वारंट की सूचना तमिल कराने निगम की टीम पहुंची थी, फिर भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गई, जिस पर निगम की टीम आज कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। कार्रवाई से बचने के लिए प्रबंधन ने राशि जमा कर दी। इस दौरान सहायक अभियंता अनिल सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, दौलत चंद्राकर, राजेश गुप्ता, स्पैरो की टीम से अमित श्रीवास्तव, मनोज इत्यादि मौजूद रहे।
संपत्तिकर सहित अन्य शुल्क था बकाया बीएसआर अपोलो को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा के अंतर्गत दिए गए नोटिस के अनुसार वर्ष 2019-20 की संपत्ति कर की राशि 891199, शिक्षाकर कर की राशि 89120, समेकितकर की राशि 600, अधिभार की राशि 176565, शास्ति अधिरोपित 1000 तथा ठोस अपशिष्ट उपयोगकर्ता शुल्क 36000 कुल योग 1194484 की राशि बकाया थी। जिसे आज प्रबंधन ने निगम की टीम के कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंचने पर पूर्ण रूप से जमा कर दिया।

Gustakhi Maaf: यज्ञ और हवन से होगा पर्यावरण सुधार
इस गांव की महिलाएं कर रही कमाल…बना रही हर्बल गुलाल, राजधानी तक डिमांड
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान सामने आये कोरोना वायरस के 114 नए मामले… मरीजों की मौत
दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग
हादसा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत, 40 से ज्यादा घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद…. की अमन शांति व लोगों की खुशहाली की कामना
Next Article Congress signature campaign against agricultural laws कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान…. मिल रहा लोगों का समर्थन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?