ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ को संवारने का काम करेगी मंत्रालय में सचिवों की टीम, सीएम साय ने कहा- प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करें अफसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ को संवारने का काम करेगी मंत्रालय में सचिवों की टीम, सीएम साय ने कहा- प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करें अफसर

By Mohan Rao
Published: January 1, 2024
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नये साल के दिन जब मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय काम-काज निपटाने पहुंचे, तो इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिवों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नव-वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी कहा कि आज साल का पहला दिन है। आज हम समीक्षा करें कि किस तरह अगले एक साल में अपने विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में बेहतर रणनीति और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर सकते हैं। नई सरकार से लोगों में बहुत सी उम्मीदें हैं। इन सबको पूरा करने के लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी है। मंत्रालय में सचिव स्तर के अधिकारी लोक कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं पर जितनी बेहतरी से कार्य करेंगे, जमीनी स्तर पर इनके क्रियान्वयन में स्थानीय अधिकारियों को उतनी ही मदद मिलेगी।

सचिवों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की सभी गारंटी को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। पिछले पांच वर्षों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जो प्रगति अपेक्षित रही है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर लोगों के लिए शुद्ध पेयजल तक मोदी जी की गारंटी आम जनता की दैनिक जरूरतों से जुड़ी हैं। इन्हें पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने चर्चा में कहा कि मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिये गये हैं। शासन की मंशा के मुताबिक लोक कल्याणकारी योजनाओं में तेजी से प्रगति लानी है। हमने सुशासन दिवस पर अटल मानिटरिंग ऐप भी लांच किया है। इसके माध्यम से हमें योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति पर नजर रखें। जहां किसी तरह की दिक्कत आ रही हैं, उन्हें समय-समय पर अवगत कराते रहें ताकि तत्काल ही सुधारात्मक उपाय किये जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता ने हम पर भरोसा जताया है और हम सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। नये साल का मौका हमको नये उत्साह से भरता है, उम्मीद है कि इस दिशा में सभी बेहतर काम करेंगे।

Breaking News : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 7 करोड़, सीएम भूपेश बघेल ने ऑनलाइन किया ट्रांसफर
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और डायलिसिस सुविधा का किया लोकार्पण
नियमों का उल्लंघन करते हुए बाइक पर बेच रहा था पानी का ड्रम, पुलिस ने लगा दिया 1 लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना
पत्तागोभी का जूस डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ
भाईयों की कलाईयों पर सजेंगी देशी राखियां, समूह की महिलाएं की रहीं तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयुष्मान कार्ड बनाने चल रहे सर्वे में लापरवाही, आयुक्त ने कर्मचारी को थमाया नोटिस
Next Article Big news : पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में गई 6 माह की बच्ची की जान, बच्ची की मां सहित दो जवान भी घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?