ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : किराना दुकान में देशी से लेकर अंग्रेजी शराब और बियर तक बेच रहा था दुकानदार, कारस्तानी देख पुलिस भी हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : किराना दुकान में देशी से लेकर अंग्रेजी शराब और बियर तक बेच रहा था दुकानदार, कारस्तानी देख पुलिस भी हैरान

By Mohan Rao
Published: September 7, 2023
Share
किराना दुकान में शराब बेचने वाला गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने एक ऐसे किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी दुकान को मिनी शराब दुकान बना रखा था। आसपास के लोगों को देशी से लेकर अंग्रेजी शराब खरीदने के लिए शराब की दुकानों तक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी। लंबे समय दुकानदार यह कारोबार कर रहा था। इस बीच पुलिस को खबर मिली और ग्राहक बनकर दुकानदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी, अंग्रेजी शराब के साथ बियर भी जब्त की। आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने किराना दुकान संचालक मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिरीमडेगा निवासी मुकेश शर्मा अपने किराना दुकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस को यह भी पता चला कि मुकेश शर्मा अपनी दुकान में अलग अलग ब्रांड की शराब के साथ बियर व देशी शराब भी बेच रहा है। एक तरह गांव में उसने पूरी शराब की दुकान खोल रखी थी।

पुलिस ने यहां दबिश देकर मेकडॉवल व्हीस्की 15 पौव्वा, फ्रंट लाईन विस्की 9 पौव्वा, फ्रंट लाईन ब्लू विस्की 13 पौव्वा, मूड ऑफ विस्की 8 पौव्वा, गोवा स्पेशल विस्की 52 पौव्वा, गोल्डन गोवा विस्की 34 पौव्वा, चार्ली बोदका एक बोतल, मैजिक मोमेंट बोदका दो पौव्वा, 3 सिंबा केन बियर, सिम्बा बियर 28 बोतल व प्लेन देशी शराब का पौव्वा बरामद किया गया। जब्त शराब की कीमत 26600 रुपए बताई जा रही है। वहीं शराब बेचकर कमाई गई रकम 4350 रुपए भी पुलिस ने जब्त किया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अंबरीश शर्मा, आरक्षक सुरेन्द्र यादव, राजेन्द्र रात्रे, महिला आरक्षक राजकुमारी पैंकरा, लालसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Bhilai Breaking : फायनेंस कंपनी के फील्ड अफसर ने किया फर्जीवाड़ा, कंपनी को लगाया लाखों का चूना
एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थी हुए अध्ययन यात्रा पर रवाना
थैंक गॉड: चित्रगुप्त बनकर अजय देवगन ने दिखाया सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके कर्मों का आइना
बघेल ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के केंद्र के फैसले को बताया गलत, कहा- हमें 500 करोड़ का नुकसान होगा
धमधा में ट्रांसफार्मरों की समस्याएं उठाई पार्षदों ने, कहा लोड बढ़ा, इसके मुताबिक अपडेट नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : शिवनाथ नदी पुराने पुल से फिर एक युवक ने लगाई छलांग, आधी रात पार्टी के बाद उठाया खौफनाक कदम
Next Article 4 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक के तबादले, श्रीवास को भानपुरी तो शिवानंद को नगरनार की कमान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?