ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 12 राज्यों में शुरू होगा एसआईआर का दूसरा चरण, 7 फरवरी को आएगी नई मतदाता सूची, आज रात 12 फ्रीज होगी वोटर लिस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDelhiFeaturedNationalRaipur

12 राज्यों में शुरू होगा एसआईआर का दूसरा चरण, 7 फरवरी को आएगी नई मतदाता सूची, आज रात 12 फ्रीज होगी वोटर लिस्ट

By Mohan Rao
Published: October 27, 2025
Share
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त
SHARE

नईदिल्ली/रायपुर। चुनाव आयोग ने सोमवार को दूसरे चरण के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का एलान कर दिया है। दूसरे चरण में 12 राज्यों में एसआईआर किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा।

देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण के पूरे होने के बाद इन 12 राज्यों में नई मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग एसआईआर लागू करने की रूपरेखा तय करने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ पहले ही दो बैठकें कर चुका है। कई सीईओ ने अपनी पिछली एसआईआर के बाद की मतदाता सूचियां अपनी वेबसाइटों पर डाल दी हैं।

रात 12 बजे से SIR वाले राज्यों में वोटर लिस्ट होंगे फ्रीज
मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, ‘जिन राज्यों में एसआईआर किया जाएगा, उन सभी राज्यों की मतदाता सूचियां आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएंगी। उस सूची के सभी मतदाताओं को बीएलओ की तरफ से विशिष्ट गणना प्रपत्र दिए जाएंगे। इन गणना प्रपत्रों में वर्तमान मतदाता सूची के सभी आवश्यक विवरण होंगे। बीएलओ की तरफ से मौजूदा मतदाताओं को प्रपत्र वितरित करने के बाद, जिन सभी के नाम गणना प्रपत्रों में हैं, वे यह मिलान करने का प्रयास करेंगे कि क्या उनका नाम 2003 की मतदाता सूची में था। यदि हां, तो उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। यदि उनका नाम नहीं, बल्कि उनके माता-पिता का नाम सूची में था, तो भी उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। 2002 से 2004 तक की एसआईआर की मतदाता सूची http://voters.eci.gov.in पर कोई भी देख सकता है और वे खुद मिलान कर सकते हैं।’

यह है पूरा सआईआर का कार्यक्रम
प्रिंटिंग व प्रशिक्षण कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक होगा। 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर मतदाता सत्यापन कार्य किया जाएगा। इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची 9 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी। 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति ली जाएगी। 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई व सत्यापन किया जाएगा। 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
एसआईआर को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार  28 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर के सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विस्तृत जानकारी देंगे।

कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी : पूरे देश में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल
आखिरकार जाग ही गया सऊदी अरब का तालिबान प्रेम, विदेश मंत्री बोले- हमें उनसे अच्छे शासन की उम्मीद
16 लोगों में बंटेगी रामपुर के नवाब खानदान की 26 अरब की सम्पत्ति, जानिए 45 साल बाद कैसे हुआ बंटवारा
एम्स-रायपुर में छठे रोजगार मेले का आयोजन: केन्द्रीय राज्यमंत्री ने 184 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपे नियुक्ति-पत्र
राजद्रोह कानून: सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, पूछा- क्या आजादी के 75 साल बाद भी देश में इसकी जरूरत?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025 : पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी…. 28 अक्टूबर को ली जाएगी दावा-आपत्ति
Next Article राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय संग्रहालय का किया निरीक्षण, राज्योत्सव पर पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?