ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छात्राओं को गर्ल फ्रेंड बनने को कहता है यहां का स्कूल टीचर, आयोग तक पहुंची शिकायत… जांच हुई तो लगा शिकायतों का अंबार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छात्राओं को गर्ल फ्रेंड बनने को कहता है यहां का स्कूल टीचर, आयोग तक पहुंची शिकायत… जांच हुई तो लगा शिकायतों का अंबार

By Mohan Rao
Published: July 21, 2023
Share
शिक्षक पर लगा छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप
SHARE

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में स्कूल टीचर पर छात्रओं ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं की यह शिकायत राज्य बाल संरक्षण आयोग तक पहुंच गई। इसके बाद आयोग की टीम ने दबिश दी जो छात्राओं ने खुलकर बयान दिया। इस दौरान 10वीं की 2 छात्राओं ने स्कूल के शिक्षक राजेश ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा शिक्षक उन्हें गर्ल फ्रेंड बनाने की बात करता है और साथ यह भी कहता है कि अभी मेरी शादी भी नहीं हुई है।

दरअसल यह पूरा मामला खैरागढ़ ब्लॉक के भंडारपुर (करेला) हायर सेकेंडरी स्कूल की है। बाल संरक्षण आयोग की सदस्य संगीता गजभिए छात्राओं की शिकायत की जांच के लिए पहुंची। इस दौरान स्कूल के टीचर राजेश ठाकुर पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेश ठाकुर स्कूल की छात्राओं को जीएफ बनने के लिए कहता है। इस मामले की शिकायत स्कूल स्टाफ से करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं स्कूल की कई छात्राओं ने राजेश ठाकुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने 19 जुलाई को इसकी लिखित शिकायत भी स्कूल प्रबंधन से की इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इधर जब आयोग की टीम पहुंची शिकायतों का पूरा पुलिंदा ही पहुंच गया। छात्राओं के आरोप के बाद टीचर ने जीएफ का अर्थ भी बदल दिया। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद शिक्षक राजेश ठाकुर ने जीएफ का मतलब गर्ल फ्रेंड नहीं बल्कि ग्रेट फाइटर बताया। वह कह रहा था कि उसने छात्राओं को ग्रेट फाइटर बनने को कहा था। फिलहाल इस मामले को दबाने में स्कूल के स्टॉफ ने भी पूरा प्रयास किया। वहीं आयोग की टीम ने इस मामले में जब स्कूल के प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कह कि 19 जुलाई को लिखित शिकायत मिलने के बाद ही उन्हें इसकी जानकारी हुई। इधर इस पूरे मामले में खैरागढ़ BEO का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि राजेश ठाकुर के मामले में प्राचार्य से थाने में FIR दर्ज कराने कहा गया है।

रायपुर -टिटलागढ़ दोहरीकरण परियोजना , 129 किलोमीटर काम हुआ पूरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
बिलासपुर में पकड़ाया चांदी का तस्कर, मथुरा से लेकर पहुंचा था 63 किलो चांदी… 44 लाख रुपए है कीमत
जम्मू-कश्मीर: हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद ढेर, हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता
प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : मंत्रालय का बड़ा अधिकारी सरपंच को किया ब्लैकमेल, यूपी से पकड़ाया शातिर बदमाश
Next Article CG में धर्मांतरण पर बवाल : लोगों की परेशानियों को दूर करने चर्च बुलाता है सिपाही, हिन्दू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?