ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विदेशी शराब खरीदी में दलालों का रोल खत्म, साय सरकार की नई शराब नीति से भ्रष्टाचार पर कड़ा वार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

विदेशी शराब खरीदी में दलालों का रोल खत्म, साय सरकार की नई शराब नीति से भ्रष्टाचार पर कड़ा वार

By Mohan Rao
Published: June 20, 2024
Share
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति
SHARE

भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नीति से विष्णु देव साय बना रहे हैं सरकार की अच्छी छवि

रायपुर। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लेकर आई भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस पर जोर-शोर से काम करना शुरू कर दिया है। सीएम साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में शराब खरीदी को लेकर जो निर्णय हुआ उसमें यह देखने को मिला। शराब के कारोबार को पारदर्शी बनाने के लिए विष्णु सरकार ने कांग्रेस सरकार की नीति को बदल दिया है। पुरानी नीति में विदेशी शराब की थोक खरीदी के लिए लाइसेंसी व्यवस्था थी, जिसे समाप्त करते हुए स्वयं आबकारी मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने विदेशी शराब निर्माताओं से सीधे शराब की खरीदी का निर्णय लिया है। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन को दी है। प्रदेश के लोग इसे मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार भी बता रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार में शराब के कारोबार में जमकर घोटाला हुआ। लगभग बाइस सौ करोड़ के हुए घोटाले की पूरे देश में चर्चा हुई और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पनाहगार लोग जेल गए। इस घोटाले ने छत्तीसगढ़ की छवि पूरे देश में खराब की। अब सीएम साय ने शराब के कारोबार को पूर्णतः पारदर्शी बनाने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार की नीति को ही बदल दिया है। भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार में विदेशी शराब को सीधे शराब निर्माताओं से खरीदने का नियम था। बिचौलियों से मुक्त इस नियम में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होती थी। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने आते ही इसे बदल दिया। नई आबकारी नीति बनाकर एफएल 10 की व्यवस्था की, जिसके तहत शराब डीलर किसी भी निर्माता कंपनी से शराब खरीद कर सरकार को बेचते थे। बिचौलियों के माध्यम से शराब की सप्लाई आबकारी विभाग को की जाती थी, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ता था। सीएम साय ने इस प्रथा को ही खत्म कर दिया है।

जानिए क्या था शराब घोटाला, जिस पर सीएम साय ने अपनाई जीरो टॉलरेंस की नीति
पिछली कांग्रेस सरकार ने आबकारी नीति में संशोधन कर एफएल – 10 लाइसेंस का नियम बनाया और अपने चहेते लोगों, चहेते फर्मों को सप्लाई का जिम्मा दिया। इससे प्रदेश में नकली शराब और अवैध शराब के बिक्री धड़ल्ले से हुई। कांग्रेस सरकार के चहेते लोगों ने शराब की बोतलों में नकली होलोग्राम भी चिपकाए और बिना स्कैनिंग किए घटिया शराब लोगों को बेची। इससे शराब उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां तो हुई ही, राज्य सरकार को भी हजारों करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। इन घोटालेबाजों पर विष्णु सरकार की कठोर कार्रवाई जारी है। वादे के अनुरूप विष्णु सरकार घोटालामुक्त और पारदर्शी व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रही है।

अच्छी ब्रांड की जगह लोकल ब्रांड बेच रही थी कांग्रेस सरकार
प्रदेश में जब से कांग्रेस ने सत्ता संभाली, शराब दुकानों से विदेशी और अच्छे ब्रांड की शराब गायब हो गई। कांग्रेस सरकार के चहेते लोगों ने ज्यादा मार्जिन के लिए लोकल कंपनियों से शराब खरीद कर पूरे छत्तीसगढ़ में बेचा। इससे प्रदेश में शराब में मिलावट, बिना रेट लिखे शराब के बोतल की बिक्री, शराब दुकानों में सरकार के चहेते लोगों के अवैध रूप से दखल की खबरें निरंतर आती रही। शराब उपभोक्ताओं को भी शारीरिक तकलीफ की खबर आती रही। सरकार ने इस पर कुछ ध्यान नहीं दिया। उल्टे शराब घोटाले से प्रदेश की छवि खराब हुई। इससे इतर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार द्वारा विदेशी कंपनियों से सीधे शराब खरीदी का नियम बनाकर शराब के कारोबार को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

सरकार को नहीं होगा राजस्व का नुकसान
विष्णु सरकार के पारदर्शी नियम से शराब के कारोबार में राजस्व का नुकसान नहीं होगा, बल्कि सरकार को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी। जिसका अपयोग सरकार जनहित के कार्यों में करेगी। नकली और अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह लगाम लगेगी। शराब उपभोक्ताओं को अच्छी ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण शराब मिलेगी।

राजस्थान में फिर पटरियों पर गुर्जर, आरक्षण के लिए रोका रेल का रास्ता
कोरोना के कारण आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप टला, आईपीएल को लेकर बीसीसीआई कर सकता है घोषणा
छत्तीसगढ़ के स्थाई न्यायाधीश हो सकते हैं राकेश मोहन पांडेय , सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की सिफारिश
20 लाख के चार इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला हार्डकोर माओवादी भी शामिल
महिला सशक्तिकरण महाअभियान में महारैली का समागम समारोह सम्पन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांकेर लोकसभा के तीन विधानसभा के चार बूथ EVM की होगी जांच, कांग्रेस की शिकायत पर EC का आदेश
Next Article एग्रीस्टेक योजना : किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता… होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?