ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आचार्य विद्यासागर की कृति मूकमाटी के नाम पर हुआ रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी का नामकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

आचार्य विद्यासागर की कृति मूकमाटी के नाम पर हुआ रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी का नामकरण

By Mohan Rao
Published: January 18, 2026
Share
मुकमाटी एक्सप्रेस को डिप्टी सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
SHARE

डिप्टा सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, जैन समाज में हर्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा शनिवार को ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ को रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जैन समाज के महान संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज की कालजयी कृति मूकमाटी के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नामकरण ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के रूप में किया गया है। 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपने तप, त्याग और विचारों से समाज को नई दिशा दी। गुरुदेव के देह त्याग का सौभाग्य छत्तीसगढ़ की पावन भूमि मां बमलेश्वरी की धरती डोंगरगढ़ को प्राप्त हुआ, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मूकमाटी एक्सप्रेस का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से स्थापित करता है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी निरंतर गुरुदेव विद्यासागर के विचारों से प्रेरणा लेते रहे हैं। छत्तीसगढ़ से इस ट्रेन का शुभारंभ होना प्रदेशवासियों के लिए आत्मगौरव का क्षण है। ट्रेन के परिचालन से पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठाचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित अजीत शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के एडवाइजरी पैनल सदस्य प्रकाश मोदी, रायपुर वाणिज्य रेल प्रबंधक अवधेश त्रिपाठी, एसईसीआर के वरिष्ठ अधिकारी राकेश सिंह, सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, नरेंद्र गुरुकृपा, डीआरयूसीसी सदस्य लोकेश चंद्रकांत जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रसायनिक उर्वरक आबंटन में केन्द्र सरकार का सौतेला व्यवहार: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने धरना देकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान के स्पीकर अब जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, कहा- विधायकों को अयोग्य ठहराने का पूरा अधिकार
विद्युत यांत्रिकी विभाग में भी शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक साल में पचास लाख तक के कार्य होंगे आवंटित…. 25 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
प्राथमिक स्कूलों में होगा भाषाई सर्वे, इसी के आधार पर तैयार होगी बच्चों को पढ़ाने की योजना
पाकिस्तान की एक और साजिश, कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली सुरंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, शीर्ष माओवादी लीडर दिलीप बेदजा भी ढेर
Next Article कर्मा महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, बोले- कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक आनंद का उत्सव

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?