ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक देश -एक चुनाव का प्रस्ताव व्यापारियों ने एक मत से पास किया, भिलाई-3 से हुई अभियान की शुरुआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एक देश -एक चुनाव का प्रस्ताव व्यापारियों ने एक मत से पास किया, भिलाई-3 से हुई अभियान की शुरुआत

By Mohan Rao
Published: May 8, 2025
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा एक देश एक चुनाव अभियान की शुरुवात गुरुवार को भिलाई 3 सिंधु भवन से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव एक महत्वपूर्ण विषय है। राष्ट्र एक है तो चुनाव भी एक होना चाहिए।देश की एकता अखंडता बनी रहे।

चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि “एक देश एक चुनाव लागू करने का यही समय सही है। व्यापारी वर्ग की भूमिका इस अभियान में महत्वपूर्ण होगी। व्यापारी मंच से एक देश एक चुनाव की आवाज जन जन तक जाएगी। आज हम संकल्पित हो जाएं कि अब बार बार चुनाव न हो, बार बार चुनाव संसाधनों के दुरुपयोग को बढ़ावा देता है। एक चुनाव एक देश अर्थ व्यवस्था को सुदृढ करेगा। करोड़ों खर्च को कम करेगा और समय भी बचेगा।

अजय भसीन ने कहा कि देश के विकास के लिए कार्य करने व नवीन योजना को मूर्त रूप देने सरकार को ज्यादा समय मिल पायेगा। एक देश एक चुनाव से आर्थिक दुरपयोग बचेगा और 4.5 करोड़ लाख की बचत होगी। यह बचत का पैसा देश के विकास में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम आएगा। हमारा देश प्रगति की ओर बढ़ेगा, संसाधनों का सही व उचित उपयोग हो पायेगा। अजय भसीन ने प्रस्ताव रखा जिसे सभी व्यापारियों ने एक मत से पारित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने कहा कि नरेंद्र मोदी  का आह्वान एक देश एक चुनाव के लाभ सभी को बताये ।व्यापारियों से आह्वान किया कि इस अभियान को जन जन तक पहुचाएं। विशेष वक्ता शिरीष अग्रवाल (कार्यसमिति सदस्य ) ने बताया कि 1960 के समय मे लोकसभा व विधानसभा के चुनाव साथ हुआ करते थे अब एक देश एक चुनाव क्यो नही ? कार्यक्रम प्रभारी सुषमा जेठानी  ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव आज की आवश्यकता है। बार बार चुनाव विकास के लिए बाधक होते है।

कार्यक्रम में  चेम्बर उपाध्यक्ष अनिल जेठानी, मंत्री मनोहर कृष्णानी, राकेश मल्होत्रा, भूषण अदलखा, विकास जायसवाल, राजेश शर्मा, नरेंद्र मखीजा भिलाई 3 के व्यापारी सर्व शमन लाल नथनी,अनिल जेठानी, प्रदीप जैन, पुखराज जैन, वासुदेव सोनी, ललित जैन, ओमकार स्वर्णकार, प्रफुल्ल, गोपाल चांडक, दिलीप पटेल, श्याम सुंदर जायसवाल, तोरण सोनी, हितेश जैन, संदीप देशलहरा व अनेक व्यापारी गण उपस्थित थे। मंच संचालन सुनील मिश्रा ने किया। यह जानकारी प्रचार प्रभारी सूचना शंकर सचदेव ने दी।

Bhilai Breaking : हथखोज में आधी रात भिड़े दो गुट, दो लोगों की मौत… अब तक 15 लोग गिरफ्तार
Big news : सुकमा में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
जेसीआई दुर्ग भिलाई की ओरिएंटेशन कार्यशाला सम्पन्न
केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता से संजय दत्त खुश…
राजधानी रायपुर में बदमाश को छुड़ाने थाने पहुंची भीड़, पुलिस को दी देख लेने की धमकी, जमकर हुआ हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे बाइक को ठोका, तीन घायल… शराब के नशे में था स्कार्पियो सवार
Next Article हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार को निर्देश-कहा कि कॉलेजियम के सिफारिशों को दी जाए मंजूरी हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार को निर्देश-कहा कि कॉलेजियम के सिफारिशों को दी जाए मंजूरी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?