ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज, अंतिम तिथि का न करे इंतजार, 4 दिसंबर से पहले जमा करने की अपील
Share
Notification Show More
Latest News
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज, अंतिम तिथि का न करे इंतजार, 4 दिसंबर से पहले जमा करने की अपील

By Om Prakash Verma Published November 18, 2025
Share
दुर्ग जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज, अंतिम तिथि का न करे इंतजार, 4 दिसंबर से पहले जमा करने की अपील
दुर्ग जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज, अंतिम तिथि का न करे इंतजार, 4 दिसंबर से पहले जमा करने की अपील
SHARE

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दुर्ग जिले में कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले के 1520 मतदान केन्द्रों पर नियुक्त 1520 बीएलओ द्वारा दो प्रतियों में बनाए गए गणना प्रपत्र (Enumeration Form) घर-घर पहुँचाकर मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं। वर्तमान में बीएलओ इन प्रपत्रों का संग्रहण कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं बीएलओ ऐप में अपलोड करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए तत्काल अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंप दें।

गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया
प्रपत्र के पहले भाग में मतदाता को अपना व्यक्तिगत विवरण भरना है। यदि मतदाता 2003 की मतदाता सूची में शामिल था, तो तालिका के बाँये हिस्से में विवरण भरना होगा। यदि 2003 की सूची में नाम नहीं था, तो तालिका के दाहिने हिस्से में माता-पिता की प्रविष्टियाँ 2003 की स्ढ्ढक्र सूची के अनुसार भरनी होंगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ के पास साल 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध है। आवश्यक होने पर मतदाता बीएलओ की सहायता से यह प्रविष्टि भर सकते हैं।

ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की सुविधा
जिन मतदाताओं का आधार या मतदाता परिचयपत्र से मोबाइल नंबर लिंक है, वे अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन voters.eci.gov.in पर भर सकते हैं। यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान फॉर्म–8 का लिंक प्रदर्शित होगा, जिसके माध्यम से मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट किया जा सकता है।

2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा
छत्तीसगढ़ में निवासरत मतदाता 2003 की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर नाम एवं पिता के नाम से खोज सकते हैं। जो मतदाता 2003 में छत्तीसगढ़ में नहीं रहते थे, वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से अपने पूर्व निवास वाले राज्य की 2003 की मतदाता सूची में अपना विवरण खोज सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से 04 दिसंबर 2025 से पहले प्रपत्र भरने या बीएलओ को जमा करने की अपील की है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य समय पर पूरा हो सके। मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बन सकेगी।

You Might Also Like

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

Om Prakash Verma November 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग में पकड़ाया जुआ का बड़ा फड़, 39 जुआरियों से 9 लाख रुपए जब्त
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 35 # 18 November 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?