ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण घरों में हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण घरों में हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संचार

By Poonam Patel
Published: December 25, 2025
Share
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण घरों में हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संचार
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन जन तक मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी की गई है। इस योजना का लाभ लेकर हजारों हितग्राहियों के चेहरे खिल गए हैं। जहां एक ओर उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त हो रही है वहीं बिजली के बिलों से उन्हें मुक्ति मिल गयी है। इस योजना ने जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त परिवर्तन की शुरुआत की है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष और स्थायी लाभ मिल रहा है।

इस परिवर्तन की सशक्त मिसाल जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चम्पा निवासी कोइरा राम हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। कोइरा राम बताते हैं कि सोलर पैनल लगाने से पहले हर माह बढ़ते बिजली बिल उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डालते थे। अब सोलर सिस्टम के संचालन से उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और वे निश्चिंत होकर बिजली का उपयोग कर पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापना पर कुल लगभग 1.20 लाख रूपए की लागत आई, जिसमें शासन की ओर से 90 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। शेष राशि का वहन भी योजना के अंतर्गत मिले समयबद्ध मार्गदर्शन और सहयोग से सहज हो सका। परिणामस्वरूप, उनकी मासिक बचत बढ़ी है और वे स्वच्छ व हरित ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

कोइरा राम ने बताया कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है, एक ओर बिजली खर्च से राहत, दूसरी ओर आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूती। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार आम नागरिकों के जीवन को आसान, किफायती और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Breaking News :  छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार… पति-पत्नी गिरफ्तार
20 जनवरी को मिलेगा भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव का नोटिफिकेशन जारी
नितिन गडकरी का दावा: 40 फीसदी बिजली और 60 फीसदी इथेनॉल का एवरेज पकड़ा जाए…तो 15 रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल
16 साल के इस युवा क्रिकेटर ने वह कर दिखाया जो बड़े-बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके, नतमस्तक हुए खेल प्रेमी
CG News : जंगली सूअर का शिकार करने चलाई गोली साथी को लगी, मौके पर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित सुशासन दिवस समापन कार्यक्रम सम्पन्न
Next Article छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले 55 एक्सप्रेस ट्रेनों की बदल जाएगा टाइम टेबल, एक जनवरी से लागू होगा बदलाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?