ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नंदिनी एयरपोर्ट फिर से शुरू होने से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, सांसद बघेल का प्रयास स्वागत योग्य : रविशंकर सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नंदिनी एयरपोर्ट फिर से शुरू होने से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, सांसद बघेल का प्रयास स्वागत योग्य : रविशंकर सिंह

By Mohan Rao
Published: December 10, 2024
Share
SHARE

भिलाई। अहिवारा नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर सिंह ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नंदिनी जिसे भिलाई एयरपोर्ट भी कहा जाता है यदि जल्द शुरू हुआ तो इस पूरे इलाके की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। जामुल से लेकर अहिवारा तक विकास की संभावनाओं का नया द्वारा खुल जाएगा। बड़ी संख्या में आसपास के लोग स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर जाते हैं, यहां के लोगों को काफी परेशानी होती है, यदि भिलाई एयरपोर्ट पुन: शुरू होगा तो लोगों का समय भी बचेगा परेशानी से निजाद भी मिलेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में दुर्ग सांसद विजय बघेल व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु से मुलाकात कर नंदिनी एयरपोर्ट को पुन: विकसित करने तथा प्रारंभ करने की मांग रखी। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने नागरिक उड्डयन मंत्री को बताया कि नंदिनी एयरपोर्ट जिसे भिलाई एयरपोर्ट भी कहा जाता है, जो भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड सेल के स्वामित्व में है। वर्तमान में बंद स्थिति में है। यह एयरपोर्ट भिलाई स्टील प्लांट के निजी उपयोग हेतु विकसित किया गया था, परन्तु 1998 में हुए एक विमान दुर्घटना के बाद से इसे बंद कर दिया गया और वर्तमान में इसका बुनियादी ढांचा जर्जर स्थिति में है। सैकड़ों एकड़ खाली भूमि इसके विस्तार के लिए उपयोगी है। भिलाई क्षेत्र के विकास में एयरपोर्ट की भूमिका औद्योगिक और आर्थिक महत्व है। इस कदम से न केवल भिलाई बल्कि दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीर धाम और अन्य आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा,इस विकास कार्य के लिये राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री ने आश्वासन दिया है।

भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने कहा कि नंदिनी एयरपोर्ट के पास सैकड़ों एकड़ भूमि है। इस एयरपोर्ट के बंद होने के बाद से पूरे क्षेत्र के विकास पर असर पड़ा था। यदि यह पुन: प्रारंभ होता है तो पूरा क्षेत्र फिर से विकास की रफ्तार पकड़ लेगा, इसलिए सांसद का यह प्रयास बेहद स्वागतयोग्य है। साथ ही पूरे दुर्ग संभाग के लोगों को राहत मिलेगी। रविशंकर सिंह ने कहा कि दुर्ग सांसद की सोच वास्तव में दूरगामी सोच है, आज तक इस विषय में किसी ने नहीं सोचा था, दुर्ग सांसद ने इसे संज्ञान में लिया, और पहल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जामुल से लेकर अहिवारा यहां तक की पूरे दुर्ग संभाग के लोग में इस खबर से एक सकरात्मक उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

कुम्हारी में बना मनमोहक तलाब, म्यूजिकल फाउंटेन के साथ मनोरंजन का भरपूर सामान… सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ
कांग्रेस की सेंट्रल टीम ने संभाली बिहार चुनाव की कमान, राज्य के नेताओं को बैकसीट पर धकेला
Bhilai Breaking : शातिर ने पत्नी व बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, सगे भाई को लगा दिया लाखों का चूना… कोर्ट के आदेश पर हुई FIR
अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत
तिरंगे वाले बयान को राउत ने बताया राष्ट्रद्रोह- महबूबा और फारूक पर एक्शन ले सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेनों की सुविधा, दुर्ग-बिलासपुर व रायगढ़ से चलेंगी यह ट्रेनें
Next Article यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को भेजा महाकुंभ का आमंत्रण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?