ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के डर से भटकती रही मरीज…. बीएम शाह अस्पताल पहुंचे तो पता चली हकीकत…. हृदय रोग से पीडित निकली मरीज…. अब स्वस्थ्य होकर हुई डिस्चार्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना के डर से भटकती रही मरीज…. बीएम शाह अस्पताल पहुंचे तो पता चली हकीकत…. हृदय रोग से पीडित निकली मरीज…. अब स्वस्थ्य होकर हुई डिस्चार्ज

By @dmin
Published: October 16, 2020
Share
The patient wandered in fear of Corona…. When BM Shah
The patient wandered in fear of Corona…. When BM Shah
SHARE

भिलाई। कोरोना संकट काल में अन्य बीमारियोंं से पीडि़त मरीजों को कैसी कैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसका ताजा उद्हारण बीएम शाह अस्पताल में देखने को मिला। सांस की तकलीफ होने पर खैरागढ़ की महिला को कोरोना के डर से उसका पति भिलाई के अस्पतालोंं में भटकता रहा। आखिरकार जब वह बीएम शाह अस्पताल पहुंचा तो यहां जांच के बाद हकीकत पता चली। दरअसल महिला को सांस की तकलीफ दिल की बीमारी के कारण हो रही थी। यहां के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ आकाश बक्शी की देखरेख में उक्त महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर शुक्रवार को डिस्चार्ज हो चुकी है।

बीएम शाह हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉक्टर अरुण मिश्रा ने बताया कि खुटेली खुर्द खैरागढ़ निवासी श्रीमती नीलिमा वैष्णव पति यशवंत वैष्णव (26 वर्ष) को सांस की तकलीफ से खैरागढ़ से भिलाई बेहतर इलाज के सिलसिले में परिजनों द्वारा लाया गया। भिलाई में कई अस्पताल में मरीज कोरोना के डर से भटकता रहा क्योंकि मरीज को कोरोना बताया जा रहा था। 7 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे महिला नीलिमा वैष्णव को लेकर उसका पति बीएम शाह अस्पताल पहुंचा। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे आईसोलेशन आईसीयू में वेंटीलेटर में शिफ्ट कराया गया। मरीज़ की आरटीपीसीआर जांच कराई गई तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद डॉ शर्मा (एमडी मेडिसिन) द्वारा कार्डिओलोजिस्ट डॉ आकाश बख्शी से सलाह ली गई। जांच में पता चला कि महिला को हृदय कि बीमारी है। मरीज सात दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहा। डॉ बख्शी कि देखरेख में मरीज वेंटिलेटर से बाहर आया और वार्ड शिफ्ट किया गया। मरीज को पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

परिचित की सलाह पर पहुंचा बीएम शाह
मरीज के पति यशवंत वैष्णव ने चर्चा में बताया कि उसकी पत्नी की हालत अत्यंत गंभीर थी। वे जहां जा रहे थे वहां कोरोना का डर बता रहे थे। वैष्णव ने बताया कि एक परिचित की सलाह पर वे बीएम शाह अस्पताल पहुंचे। रात में हम अस्पताल पहुंचे यहां तुरंत मरीज का इलाज शुरू किया गया। मरीज को आईसीयू में वेंटीलेटर में रखा गया, जब डॉक्टरों ने कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव बताई तो हमारी जान में जान आई। यहां के डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की मेहनत का फल है कि आज मेरी पत्नी सकुशल डिस्चार्ज हो गई है। हम तो काफी डरे हुए थे, इतने बड़े अस्पताल में बहुत खर्च आएगा और हम बिल नहीं चुका पाएंगे, लेकिन यहां के प्रबन्धक ने भरोसा दिलाया और बिल में काफी मदद की।

समय पर इलाज मिलने से मिली राहत
मरीज को मायोकार्डियटिस एवं सीवियर एलवी डिसफंकशन था, जिसकी वजह से मरीज को सांस की तकलीफ हो रही थी। समय से मरीज की जांच एवं ईलाज कर सकुशल डिस्चार्ज कर दिया गया। लोगों से हमारी अपील है कि हर सांस की बीमारी कोरोना नहीं है। कृपया इसे इग्नोर ना करें समय रहते अपनी जांच कराएँ।
डॉ आकाश बख्शी, कार्डिओलोजिस्ट बीएम शाह हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर

युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने और अपने देश पर गर्व करें- राज्यपाल हरिचंदन
मुख्यमंत्री बघेल ने लगवायी वैक्सीन की दूसरी डोज…. प्रदेशवासियों से की टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील
सीएम बघेल छत्तीसगढ़ के अनमोल रत्न हो रहे साबित, जनता को महंगाई के बोझ से उबारा-रत्नावली
आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांग नहीं हुई पूरी, 9 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
पंजाब के संगरूर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार की भीषण टक्कर में पांच लोग जिंदा जले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना समिति के सदस्य बनने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति बने अनुज शर्मा
Next Article बिहार चुनाव: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?