ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में थम रही कोरोना की रफ्तार: बीते 24 घंटों में सामने आए 25 हजार नए केस…. 160 दिनों में पहली बार इतने कम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में थम रही कोरोना की रफ्तार: बीते 24 घंटों में सामने आए 25 हजार नए केस…. 160 दिनों में पहली बार इतने कम

By @dmin
Published: August 23, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के नए केसों में एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को सुबह आए आंकड़ों में बीते एक दिन में 25,072 नए केस दर्ज किए गए हैं। 160 दिनों में पहली बार नए केसों का आंकड़ा इतना कम दर्ज किया गया है। इसके साथ ही एक्टिव मामलों में भी तेजी से गिरावट आई है और अब यह बीते साल मार्च के बाद पहली बार इतने कम लेवल पर है। अब तक देश में मिले कोरोना के कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत अब सिर्फ 1.03 फीसदी ही रह गया है। यही नहीं पिछले 155 दिनों में एक्टिव केसों की संख्या सबसे कम होते हुए 3,33,924 पर आकर ठहर गई है।

रिकवरी रेट में भी तेजी से इजाफा हुआ है और अब यह 97.63 फीसदी हो गया है। बीते एक दिन में ही कोरोना से 44,157 लोग रिकवर हुए हैं। एक ही दिन में नए केसों में बड़ी कमी और तेजी से रिकवरी में इजाफा होने के चलते भी एक्टिव केसों की संख्या घटी है। वीकली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से कम होते हुए 2 फीसदी से भी कम रह गया है। फिलहाल वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.91 पर्सेंट ही है। बीते दो महीनों में यह दर 3 फीसदी से कम बनी हुई है। इसके अलावा बीते 28 दिनों से डेली पॉजिटिविटी रेट भी 3 पर्सेंट से कम बना हुआ है।

कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की तेज है रफ्तार
देश में वैक्सीनेशन और कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार भी तेज बनी हुई है। अब तक 50.75 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं और 58.25 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लग चुके हैं। एक तरफ वैक्सीनेशन की रफ्तार में इजाफा होने और दूसरी तरफ नए केसों में कमी के चलते कोरोना नरम पड़ा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में टीकाकरण की रफ्तार और बढ़ाने की बात की जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि कोरोना से राहत में और इजाफा होगा। गौरतलब है कि जून महीने के बाद से ही नए केसों में लगातार कमी का दौर बना हुआ है। हालांकि अब भी केरल में पूरे देश के आधे केस मिल रहे हैं। यदि केरल के आंकड़ों को हटाकर देखें तो देश के अन्य हिस्सों में वायरस पर काफी नियंत्रण है।

गूंगी-बहरी भतीजी से रेप का आरोपी चाचा गिरफ्तार, दो साल से कर रहा था दुष्कर्म… परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
प्रगति यात्रा : देवेंद्र यादव ने दी कई विकास कार्यों की सौगात, घर-घर जाकर लोगों से मिले विधायक
मानसून की बारिश में भीगने से पहले ही डूबने लगी दिल्ली, लोग परेशान
दिव्यांग बच्चे को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता की हुई सराहना
मारपीट कर रहे युवकों को लोगों दौड़ाया तो थाने में जाकर ली शरण, गुस्साए लोगों ने आरोपियों की दो दुपहिया पर लगा दी आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Birthday's happiness turned into mourning जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली: पिता की लाईसेंसी बंदूक से खेल रहा था बर्थडे बॉय… खुद पर ही चल गई गोली
Next Article Sisters of Shivji Arpan Seva Samiti celebrated Rakshabandhan with the soldiers of the country शिवजी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने देश के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन… बीएसएफ हेडक्वार्टर में जवानों को बांधी राखी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?