ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चौकीदार की हत्या की गुत्थी सुलझी: महंगे बाइक व फैशनेबल कपड़ों के लालच में बनाई चोरी की योजना… चौकीदार के शोर मचाने पर कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

चौकीदार की हत्या की गुत्थी सुलझी: महंगे बाइक व फैशनेबल कपड़ों के लालच में बनाई चोरी की योजना… चौकीदार के शोर मचाने पर कर दी हत्या

By @dmin
Published: June 19, 2021
Share
The mystery of the murder of the watchman solved: the theft was planned
The mystery of the murder of the watchman solved: the theft was planned
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत ग्राम नंदोरी के सेवा सहकारी समिति भवन में 2 दिन पहले हुई चौकीदार की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। महज 24 घंटे के भीतर पुरानी भिलाई पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हत्या का आरोपी सोसायटी के लिपिक का बेटा निकला। हत्या की वजह महंगे बाइक का शौक व फैशनेबल कपड़े खरीदने के लालच में बनाई गई चोरी की योजना है। चोरी करने पहुंचे आरोपी को चौकीदार ने देख लिया था। शोर मचाने पर लोहे के सब्बल से वार कर आरोपी ने चौकीदार की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी नीतिश कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सब्बल, चोरी की रकम व एक चोरी की बाइक बरामद की है। घटना का खुलासा शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एएसपी संजय ध्रुव व छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर मौजूदगी में हुआ।


घटना का खुलासा करते हुए एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि हत्या का आरोपी सेवा सहकारी समिति के लिपिक ओमप्रकाश बंजारे का बेटा नीतिश कुमार बंजारे (21) है। उन्होंने बताया कि चौकीदार हरिशंकर की हत्या के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बारीकी से जांच की। जिसमें यह यह बात निकल कर सामने आए कि आरोपी आस पास का ही है। इसी एंगल पर पुलिस ने अपनी जांच की दिशा आगे बढ़ाई। पूछताछ में पता चला कि समिति में कई किसानों का पैसा जमा है और सोसाइटी की चाबी लिपिक ओमप्रकाश बंजारे के पास रहती थी। ओमप्रकाश बंजारे का बड़ा लड़का रविशंकर बंजारे भी सोसाइटी में अतिरिक्त कर्मचारी के रूप में काम करता था।


पूछताछ में यह पता चला कि 16 जून को ओमप्रकाश बंजारे के छोटे बेटे नीतिश बंजारे ने सोसाइटी में जमाव रुपए को लेकर अपने भाई से बात की थी। इसके बाद पुलिस के शक की सुई नीतीश बंजारे के तरफ घूम गई। नितिश बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई पहले तो वह टालमटोल करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या और चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी नीमिश के अनुसार 16 जून की रात को पिताजी के पेंट की जेब से सोसाइटी की अलमारी की चाबी निकाल ली। उसके बाद पहले से चोरी की हुई बाइक से सोसाइटी पहुंचकर चैनल गेट का ताला सब्बल से तोड़ दिया। सोसायटी के कमरे में जाने के बाद आसानी से अलमारी खोलने लगा लेकिन आवाज सुनकर चौकीदार जाग गया। यह देख नीतिश बंजारे ने चौकीदार हरिशंकर के सीने पर सब्बल से हमला कर दिया। शोर मचाने पर नीतीश बंजारे ने चौकीदार हरिशंकर के सिर पर वार किया। जिससे वह पलंग पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद नीतीश बंजारे ने चौकीदार के मोबाइल की बैटरी निकाल दी और अलमारी में रखी नगदी 800510 रुपए तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल और टूटा ताला लेकर फरार हो गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी नीतिश के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल व मोटरसाइकिल व एक प्लेजर सीजी 07 एएस 7834 बरामद किया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल, उप निरीक्षक प्रकाश शुक्ला, दुर्गेश वर्मा, पेट्रोलिंग स्टाफ सहायक उप निरीक्षक राजेश पांडेय, आरक्षक राकेश सिंह, सुधीर सिंह, कृष्ण सिंह, विजय सिंह, हरीश राव, मोहम्मद हाफिज साबरी, प्रकाश साहू, राजेश चंद्र, नंद लाल सिंह, ईश्वर लाल भारद्वाज, निखिल गुप्ता व सिविल टीम के रिंकू सोनी, सत्येंद्र मढैया, अरविंद मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

विश्व आदिवासी दिवस पर बने दो नये कीर्तिमान…. शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के गांवों को मिला सामुदायिक वन संसाधन अधिकार
कोरोना महामारी: दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 50 लाख के पार हुआ, अब तक 25 करोड़ के करीब केस रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी…. 164 प्रतिशत की दर से मिलेगा महंगाई भत्ता
सीएम के स्वागत में जमा भीड़ के बीच फंसी गर्भवती महिला की गाड़ी, पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल
कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4000, पांच लाख का मुफ्त इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील...केंद्र ने राज्यों को चेताया, 3T+Vरणनीति पर काम करने को कहा लॉकडाउन में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील…केंद्र ने राज्यों को चेताया, 3T+V रणनीति पर काम करने को कहा
Next Article कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड में बोले वायुसेना प्रमुख, देश में बनेगा 5वीं पीढ़ी का एयरक्राफ्ट, ले लिया गया निर्णय…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?