ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति की गला घोंटकर गला घोंटकर थी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति की गला घोंटकर गला घोंटकर थी हत्या

By Mohan Rao
Published: April 1, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में 105 दिन पहले शख्स की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस के सामने यह मामला सुलझाना चुनौति बन गया। घटना के 105 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बता दें कि 14 दिसंबर 2023 को 23/एल, रिसाली सेक्टर निवासी मेवाराम साहू ने नेवई थाने पहुंचकर बताया कि उसकी बहु संगीता साहू ने बताया कि आपका बेटा लोमेन्द्र साहू जो 13 दिसंबर 2023 के रात को खाना खा कर सो गया। सुबह सुबह 7:30 बजे उठाने पर बिस्तर से नहीं उठ रहा है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग जांच में लिया। पीएम रिपोर्ट में हत्या संदेहास्पद बताया गया। इसके बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

मामला संदिग्ध होने के साथ ही पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल रहा था। नेवई पुलिस के साथ ही साइबर की टीम भी आरोपियों की पतासाजी में लगी रही। इस बीच पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नि संगीता साहू पहले बीएसपी में कम्पयुटर ऑपरेटर का कार्य करती थी। इस दौरान उसकी घनिष्ठता उसी दफ्तर के वाहन चालक सुनील डहरिया के साथ बढ़ गई। इसके बाद पुलिस ने सुनील डहरिया को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इस पर उसने संगीता साहू के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया।

जब महिला पुलिस ने संगीता साहू से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति लोमेन्द्र साहू कई सालों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रोज मारपीट कर प्रताड़ित करता था। इस बीच सुनील डहरिया ने कई बार समझाया लेकिन उससे भी हाथा-पाई हुई थी। रोज-रोज के इन झगड़ो से तंग आकर सुनील डहरिया और संगीता साहू ने हत्या की योजना बनाई। 13-14 दिसंबर 2023 की दरम्यानी रात जब लोमेन्द्र नशे में सोया हुआ था तो मौका देखकर उसकी पत्नि संगीता साहू ने सुनील डहरिया को घर में बुलाया। इसके बाद संगीता साहू ने लोमेन्द्र के पैर पकड़ लिए और सुनील डहरिया ने टेलीफोन वायर से गला घोंट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयु से एएसआई पूर्ण बहादूर, आरक्षक अनुप शर्मा, उपेन्द्र यादव, जुगनु सिंह, संतोष गुप्ता, पन्ने लाल, शिव मिश्रा, मेघराज चेलक, तिलेश्वर राठौर, निखिल साहू, महिला आरक्षक आरती सिंह एंव थाना नेवई से एएसआई रामचंद्र कवंर, प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, आरक्षक अजीत यादव, लक्ष्मी यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

बारिश से हाहाकार: लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे डूबा, कई इलाकों में भरा पानी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले को दी 83 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, कुरूद को नगरपालिका परिषद का दर्जा
उत्तराखंड में बन रहा था नकली रेमडेसिविर… दिल्ली पुलिस ने फैक्टरी में छापा मार सरगना सहित पांच को किया गिरफ्तार
Big Breaking : छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव, भिलाई व रायपुर सहित 13 जिलों के अध्यक्ष बदले
मुख्यमंत्री साय ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : सवा करोड़ की ठगी का खुला राज, झांसी से पकड़ाए 6 शातिर बदमाश
Next Article Bhilai : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रक में ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी… देर रात आग पर पाया काबू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?